संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
चुनावी पारिवारिक एकता…!
अस्तित्व ‘संकट’ के बीच पारिवारिक एकता,
अपनी सत्ता सदा बनी रहें यहीं नेता देखता।
यहां कोई न स्थायी दोस्त ना ही कोई दुश्मन,
इस कुर्सी के लिए होते रहते बेमेल गठबंधन।
संभावना, चुनौतियों में अवसरों की बुनियाद,
ये एक और एक ग्यारह होंगे करते फरियाद।
अभी-भी दो परिवारों का हो रहा यह मिलन,
भई, बिना बरसात के इसमें आई थी सीलन।
कुनबों में बिखराव कहानी अलग-अलग रही,
क्योंकि, रिश्तों में भी खूब जम गया था दही।
दिल भले मिले ना मिले ‘दल से बल’ ही मिले,
अद्भुत संभावनाओं से ‘चेहरे’ ज़रूर हैं खिलें।
(संदर्भ-महाराष्ट्र चुनाव में पारिवारिक एकता का राग)







