थर्ड जेंडर ! समस्या और निदान 

Spread the love

 

राजेंद्र रंजन गायकवाड़

(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)

          छत्तीसगढ़

 

  (नया अध्याय, देहरादून)

 

                           संस्मरण 27 

 थर्ड जेंडर ! समस्या और निदान 

 

बचपन में, मैं देखता था कि चार- छः नाचने वाले, तिथि त्योहार अथवा मुहल्ले में बच्चा पैदा होने पर आते और जोर -जोर से ताली बजाकर गाना गाते फिरकी देकर गोल गोल नाचते हैं। आज छः दशक बाद भी उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में कोई बदलाव मुझे नजर नहीं आया। अनेक किस्से – कहानी, उपन्यास आए कुंवारा बाप जैसी फिल्म भी देखी है। लेकिन भारत में थर्ड जेंडर (ट्रांसजेंडर या हिजड़ा समुदाय) के लोग लंबे समय से सामाजिक, आर्थिक और कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हालांकि 2014 के सुप्रीम कोर्ट के NALSA फैसले और 2019 के ट्रांसजेंडर पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) एक्ट से कुछ कानूनी मान्यता मिली है, लेकिन व्यावहारिक रूप से कई समस्याएं बनी हुई हैं।

 

सबसे बड़ी समस्या है सामाजिक भेदभाव और कलंक (Social Stigma and Discrimination) थर्ड जेंडर लोगों को समाज में अक्सर रिडिक्यूल (मजाक), डर या अंधविश्वास का शिकार बनाया जाता है। वे परिवार से अस्वीकार्य हो जाते हैं, जिससे कई लोग घर छोड़ने पर मजबूर होते हैं। सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, अस्पतालों और कार्यस्थलों पर मौखिक, शारीरिक और यौन हिंसा आम है।

 

दूसरी समस्या है शिक्षा और रोजगार की कमी (Lack of Education and Employment) साक्षरता दर सामान्य आबादी की तुलना में बहुत कम है (लगभग 43% बनाम 74%) स्कूलों में उत्पीड़न के कारण कई बच्चे पढ़ाई छोड़ देते हैं। नौकरी में भेदभाव के कारण बेरोजगारी ज्यादा है, जिससे ज्यादातर लोग भीख मांगने, सेक्स वर्क या पारंपरिक प्रदर्शनों पर निर्भर रहते हैं। इनके पुनर्वास के लिए सभी को कुछ सहयोग / सहायता कारण चाहिए ।

 

वर्ष 2008 में मेरे जेल अधीक्षक निवास बिलासपुर, रिहा कैदी बादशाह मिलने आया, इसके दो माह पहले जेल में आया था तब समस्या थी थर्ड जेंडर को पुरुष या महिला किस बेरक में रखें ? मैंने पहली रात जेल अस्पताल, में विशेष निगरानी में बादशाह को रखवाया दूसरे दिन एक डॉक्टर से सलाह लेकर उसे प्रथक्क वास में रखा था। बादशाह शरमाते हुई बोला – जिस दिन में जेल आया सर ! बहुत डरा था कि अगर पुरुष बंदी वार्ड में रखा गया तो रात सो नहीं पाता , डर था मेरे साथ दुर्व्यवहार होता , पर आपने मुझे बचाया, आज मैं आपका कविता संग्रह #खुला- आकाश पढ़ना चाहता हूँ। मैंने पुस्तक उसे भेंट की उसने किताब को माथे पर लगाया और कई बार किताब को चूमा । ये सब मुझे अप्रत्याशित किन्तु अच्छा लगा । वही बादशाह जब दुबारा एक ट्रेन में मिल तो उसने मेरी 2 याद की हुई रचनाएं गाकर सुनाई । इन रचनाओं को पार्श्व गायक श्री विनोद राठोर जी और साधना सरगम जी भी जेलर और क़ैदी फिल्म के लिए गा चुके थे।

 

बादशाह ने बताया था उस दिन कि साब ! गा – नाचकर दिन तो कट जाता है लेकिन स्वास्थ्य संबंधी और मानसिक समस्याएं (Healthcare Issues) ट्रांसजेंडर लोगों को जेंडर-अफर्मिंग केयर (हॉर्मोन थेरेपी, सर्जरी) सोने नहीं देती । डॉक्टरों में ट्रांसफोबिया और ज्ञान की कमी के कारण भेदभाव होता है।

                      HIV/AIDS का खतरा ज्यादा है, और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे डिप्रेशन, सुसाइडल टेंडेंसी (31% तक सुसाइड रेट) और सेल्फ-हर्म आम हैं।

 

मैंने भी देखा है कोर्ट – कचहरी में कानूनी और प्रशासनिक बाधाएं (Legal and Administrative Barriers) थर्ड जेंडर के साथ आज भी हैं ।

 

कानूनी मान्यता के बावजूद, आईडी कार्ड और सर्टिफिकेट प्राप्त करने में देरी होती है। 2019 के एक्ट की आलोचना है कि यह सेल्फ-आइडेंटिफिकेशन को पूरी तरह सम्मान नहीं देता और कुछ प्रक्रियाएं जटिल हैं। संपत्ति अधिकार, गोद लेने और अन्य नागरिक अधिकारों में अभी भी अस्पष्टता है।

 

आर्थिक और आवास संबंधी चुनौतियां (Economic and Housing Issues)

गरीबी ज्यादा है, और किराए पर मकान मिलना मुश्किल। कई लोग बेघर हो जाते हैं या हिजड़ा समुदाय के गुरु-चेला सिस्टम में रहते हैं, जहां आंतरिक शोषण (आर्थिक, यौन) की शिकायतें आती हैं। इसके साथ हिंसा और सुरक्षा की कमी (Violence and Safety Issues) शारीरिक, यौन और मानसिक हिंसा आम है। पुलिस और समाज से सुरक्षा की कमी के कारण कई मामले दर्ज नहीं होते।ये समस्याएं ऐतिहासिक (औपनिवेशिक काल से) और वर्तमान सामाजिक रूढ़ियों से जुड़ी हैं।

 

वर्तमान में सरकार ने गरिमा गृह (शेल्टर होम), नेशनल पोर्टल और काउंसिल जैसे कदम उठाए हैं, लेकिन कार्यान्वयन में कमी है। समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने की जरूरत है ताकि थर्ड जेंडर लोग सम्मान और समानता से जी सकें।

 

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।