राजकुमार कुम्भज
जवाहरमार्ग, इन्दौर।
(नया अध्याय, देहरादून)
________________________
जिद है कोई.
( लल्नटाॅपवाले सौरभ द्विवेदी के लिए )
________________________
जिद है कोई
तो है ज़रुरी ये ज़िद भी
कि बची रहे जिद.
ज़िद बचाए रखने के लिए
जरूरी है कि बचा रहे आदमी
और आदमी का सोच-विचार भी
जिसकी सच में कमी है बेहद
आजकल.
जिद और सोच-विचार ही
बनाते हैं आदमी को आदमी
एक अलग आदमी.
_____________________







