संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
युवा नेता व क्षेत्र पंचायत सदस्य अधिवक्ता गोपाल भट्ट ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी अल्मोड़ा को दिया ज्ञापन।
अल्मोड़ा: युवा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य अधिवक्ता गोपाल भट्ट ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी अल्मोड़ा को दिया ज्ञापन और क्षेत्र विभिन्न विषयों पर चर्चा
जिस ब्लॉक भैसियाछाना के अंतर्गत ग्राम सभा बोडा थाला धौलनैली निश्नैली कटौजिया त्रिनैली कोटाथीकलना एरिखान नायल आदि ग्राम पंचायतो की प्रमुख नितांत अति आवश्यक एवं गंभीर समस्याओं का समाधान हो सके संबंध में
क्षेत्र की विषम परिस्थितियों एवं समस्याओं को देखते हुए ग्रामीण जन वर्षों से लगातार आज भी समस्याओं से जूझते आ रहे हैं समस्याएं अनगिनत है लेकिन वर्तमान नितांत आवश्यकता एवं स्थिती पर आपका ध्यान अति महत्वपूर्ण मूलभूत समस्याओं पर लाना चाहता हूं जो निम्न है जिनका समाधान होना आवश्यक हैं –
1. वर्तमान की नितांत आवश्यकता एवं गंभीर समस्या को देखते हुए pmgsy से लगी हुई जौलबाज – थीकलना – एरिखान मोटर मार्ग में सोलिंग एवं डामरीकरण हो जो लगभग 4 किलोमीटर हैं 20 से 25 गांवो में निवास कर रहे कम से कम 2 हजार से ऊपर लोगो का आने जाने का एकमात्र सड़क का रास्ता है जो बरसात में सबसे बड़ी समस्या का कारण है जिसका समाधान होना नितांत आवश्यक हैं जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की जाएं।
2. वृद्ध जागेश्वर धाम में लगातार बढ़ रहे धार्मिक पर्यटन को देखते हुए पार्किंग की सुविधा न होने से जूझना पड़ता आ रहा है इसका पार्किंग निर्माण हेतु शासन स्तर से धनराशि आवंटित किया जाए।
3. ग्राम सभा थाला – बोडा में पूर्व में सर्वे इत्यादि में चिह्नित भू- स्खलन पीड़ितों के लिए शासन द्वारा भूमि चयन का कार्य किया जाए।
4. क्षेत्र की आबादी एवं आवश्यकता को देखते हुए ग्राम सभा थीकलना एवं त्रिनैली में या इसके मध्य स्थान PHC प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने हेतु शासन स्तर से स्वीकृति प्रदान की जाए।
5. क्षेत्र के अंतर्गत प्राईमरी विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल में
लगातार कमी हो रही स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।
6 पूरे क्षेत्र की बिजली लाईन क्षतिग्रस्त हैं जो खतरे का कारण बनी हुई हैं और लगातार बिजली गायब रहना बड़ी समस्या का कारण बनी है विद्युत विभाग इसका शीघ्र स्थाई समाधान करे।
7. क्षेत्र में सिंचाई हेतु जलियागाड से पंपिंग योजना हेतु धनराशि स्वीकृत की जाए पानी के स्त्रोत की क्षेत्र में कमी नहीं है अगर इस पानी को गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा तो निश्चित ही उत्पादन बढ़ेगा एवं स्वरोजगार का माध्यम बनेगा।
8 आम जनमानस की समस्या को देखते हुए लंबे समय से लंबित चरचालिखान – कटौजिया जामडी तक कम से 6 km रोड शासन स्तर से स्वीकृत की जाए।
9. Pmgsy रोड से कोटा गांव की तरफ लगभग 2km लिंक मोटर मार्ग से दिवाले सोलिंग हेतु धनराशि की स्वीकृति की जाए।
10. क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण बैंक अथवा सहकारी बैंक आदि की उप शाखा संचालित की जाए।।
11. गैस वितरण का कार्य निर्धारित समयानुसार दन्या गैस एजेंसी एवं अल्मोड़ा गैस एजेंसी द्वारा किया जाए दोनों एजेंसी एक दिवसीय क्षेत्र में शिविर लगाकर सभी कनेक्शन को दन्या एजेंसी में हस्तांतरित करे 80 परसेंट कनेक्शन दन्या से हैं।
12 जंगली जानवरों के आतंक को देखते हुए आम जनमानस की मांग है क्षेत्र के चारों तरफ फेंसिंग अथवा तार -बाढ़
की जाए जिससे किसानों को राहत मिल सके क्षेत्र में ऑर्गेनिक खेती की अपार संभावना है।
13 बाड़ेछीना चौराहे से सेराघाट पुल तक रोड का चौड़ीकरण हो एवं वर्तमान में रोड की जर्जर हालत एवं गड्ढा मुक्त हो इसके लिए शीघ्र संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाए जिससे आम जनमानस की समस्या का समाधान हो सके।
14. ब्लॉक धौलादेवी में शौकियाथल से सिरोंदा मंतोला गावो एवं जागेश्वर धाम को जोड़ने वाली सड़क का शीघ्र डामरीकरण हो।
महोदय उपरोक्त सभी बिंदुओ पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागो को कार्यवाही एवं धनराशि आवंटित हेतु निर्देशित करने की असीम कृपा करे।







