ऊखीमठः तल्लानागपुर क्षेत्र की सुरम्य वादियों के मध्य चोपता फलासी में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चण्डिका की 25 वर्षो बाद आयोजित दिवारा यात्रा के जगोठ गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्यस्वागत किया जबकि मालखी गांव में महिलाओं व ग्रामीणों ने दिवारा यात्रा को भावुक क्षणों के साथ विदा किया।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                     (नया अध्याय)

 

 

                    ऊखीमठः तल्लानागपुर क्षेत्र की सुरम्य वादियों के मध्य चोपता फलासी में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चण्डिका की 25 वर्षो बाद आयोजित दिवारा यात्रा के जगोठ गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्यस्वागत किया जबकि मालखी गांव में महिलाओं व ग्रामीणों ने दिवारा यात्रा को भावुक क्षणों के साथ विदा किया। 25 वर्षो बाद दिवारा यात्रा के आगमन से गणेशनगर क्षेत्र में भक्ति व आस्था का अनूठा संगम बना हुआ है। भगवती चण्डिका इन दिनो उत्तर दिवारा के तहत विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है। लगभग 6 माह तक भगवती चण्डिका चारों दिशाओं का भ्रमण करेगी तथा चारों दिशाओं के भ्रमण के बाद घर दिवारा के तहत भगवती चण्डिका विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगी व विशाल यज्ञ के साथ 25 वर्षो बाद आयोजित दिवारा यात्रा का समापन होगा। रविवार को मालखी गांव में विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायें समपन्न कर भगवान कार्तिक स्वामी, तुंगनाथ बाबा व भगवती चण्डिका सहित 33 कोटि देवी- देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 10 बजे भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा ने मालखी गांव का नगर भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया। दिवारा यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने लाल – पीले वस्त्र व अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की।

 

देर सांय भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा के जगोठ गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष मानवेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि भगवती चण्डिका उत्तर दिवारा के तहत, गणेशनगर, क्यूजा घाटी व तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंचेगी तथा ऊखीमठ ओंकारेश्वर मन्दिर में भगवती चण्डिका, भगवान केदारनाथ, भगवान मदमहेश्वर के 25 वर्षो बाद ऐतिहासिक मिलन के साक्षी हजारों श्रद्धालु बनेंगे। उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर मन्दिर में तीर्थ दर्शन के बाद दिवारा यात्रा अगस्तमुनि क्षेत्र में पर्दापण करेंगी तथा इस दौरान अनेक धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक परम्पराओं का निर्वहन किया जायेगा। इस मौके पर पण्डित दीपक बेजवाल, दिनेश बेजवाल, संगीत भट्ट, उपाध्यक्ष दलवीर राणा, कोषाध्यक्ष यशवन्त सिंह नेगी, सते सिंह नेगी, पवन बर्त्वाल, वासुदेव सिंह सहित मालखी व जगोठ गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।