ऊखीमठः पट्टी तल्लानागपुर का सीमान्त क्षेत्र घिमतोली राज्य गठन के 25 वर्षो बाद भी विकास से कोसो दूर है।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                     (नया अध्याय)

 

 

 

             ऊखीमठः पट्टी तल्लानागपुर का सीमान्त क्षेत्र घिमतोली राज्य गठन के 25 वर्षो बाद भी विकास से कोसो दूर है। घिमतोली क्षेत्र को प्रकृति ने अपने वैभवों का भरपूर दुलार देने के कारण घिमतोली क्षेत्र में तीर्थाटन – पर्यटन की अपार सम्भावनाये है मगर सरकारी हुक्मरानो की अनदेखी के कारण क्षेत्र हमेशा उपेक्षित रहा है। स्थानीय जनता द्वारा घिमतोली क्षेत्र में विकासखंड मुख्यालय खोलने की मांग 80 के दशक से की जा रही मगर शासन – प्रशासन स्तर से ग्रामीणों को समय – समय पर कोरे आश्वासन ही मिले है। घिमतोली क्षेत्र में वर्ष 1952 में बना जिला पंचायत का डाक बंगला भी विभागीय अनदेखी के कारण आवारा पशुओं का आशियाना बना हुआ है। यदि पर्यटन विभाग की पहल पर प्रदेश सरकार कोटखाल – कार्तिक स्वामी, घिमतोली – नैणी देवी तथा जिला पंचायत के गौचर – जागतोली- घिमतोली – गणेशनगर दशको पूर्व बने पैदल ट्रेकों को विकसित करने तथा 1952 में बने जिला पंचायत के डाक बंगले को पर्यटक आवास गृह के रूप में विकसित करने की पहल करती है तो घिमतोली क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान मिलने के साथ पैदल ट्रेकों का समुचित विकास होने के अलावा सीमान्त क्षेत्र मे होम स्टे योजना को भी बढ़ावा मिलेगा। विदित हो कि 2005 तक तल्लानागपुर का घिमतोली क्षेत्र दशज्यूला के साथ तल्ला कालीफाट के कई दर्जनो गांवों का केन्द्र बिन्दु हुआ करता था। घिमतोली क्षेत्र कभी वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग सहित कई विभागों का केन्द्र बिन्दु रहा तथा सभी विभागो ने घिमतोली क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। 2005 के बाद विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न मोटर मार्गो का निर्माण होने तथा अन्य स्थानो पर शिक्षा के केन्द्र खुलने से घिमतोली क्षेत्र धीरे – धीरे विकास से मीलो दूर खिसकता गया तथा युगों से गुलजार रहने वाली घिमतोली की हसीन वादियां वर्तमान समय में वीरान है। घिमतोली क्षेत्र की जनता 80 के दशक से घिमतोली में विकासखंड खोलने की मांग करती आ रही है मगर चुनाव के समय ग्रामीणों को कोरे आश्वासन देकर इतिश्री की जाती है। जिला पंचायत द्वारा वर्ष 1952 में बने डाक बंगले के रख – रखाव पर समय – समय पर लाखो रूपये व्यय तो किये जाते है मगर लाखो रूपये व्यय होने के बाद डाक बंगले की देखरेख न होने से डाक बंगला आवारा पशुओं का आशियाना बनता जा रहा है। स्थानीय व्यापारी उमेद सिंह नेगी ने बताया की प्रकृति ने घिमतोली क्षेत्र को नव नवेली दुल्हन की तरह सजाया व संवारा है मगर शासन- प्रशासन की अनदेखी के कारण घिमतोली विकास के लिए मोहताज बना हुआ है। स्थानीय व्यापारी मनवर सिंह का कहना है कि यदि प्रदेश सरकार कोटखाल – कार्तिक स्वामी तथा घिमतोली – नैणी देवी पैदल ट्रेकों को विकसित करने की कवायद करती है तो घिमतोली क्षेत्र में तीर्थाटन- पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। पूर्व प्रधान रघुवीर नेगी का कहना है कि विकासखंड स्थापना के लिए आन्दोलन किया जायेगा क्योंकि विकासखंड स्थापना के लिए प्रदेश सरकारो ने क्षेत्रीय जनता के साथ छल किया है। पूर्व प्रधान बसन्ती देवी का कहना है कि शीघ्र प्रदेश सरकार से घिमतोली क्षेत्र में तीर्थाटन – पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की मांग की जायेगी। भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी का कहना है कि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल की पहल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वारी- ग्वास – कार्तिक स्वामी मोटर मार्ग की घोषणा हो चुकी है मोटर मार्ग निर्माण के बाद घिमतोली क्षेत्र में तीर्थाटन- पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलना स्वाभाविक ही है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)