संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
युवा दिवस पर शासकीय कन्या हाईस्कूल में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार।
कानड़ः 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे आयोजित किया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस उपलक्ष्य में योग दिवस पर सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम के पूर्व मुख्य रूप से उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबुलाल बीजापारी के द्वारा माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया प्रदेश शासन से जारी आदेश अनुसार सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम प्रारंभ किया गया दोनों स्कूल के छात्र-छात्राएं तथा संकुल स्टाफ उपस्थित रहे ऊतक कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने किया कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों का संयुक्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।







