जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नन्दा देवी मंदिर में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

                 (नया अध्याय)

 

 

 

            जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नन्दा देवी मंदिर में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण।

 

 

 

 

             अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज नगर के नन्दा देवी मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों तथा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में स्थापित बिजली के खंभों को आवश्यकतानुसार स्थानांतरित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर की बाउंड्री, मंदिर प्रांगण में चल रहे निर्माण कार्यों एवं अन्य निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया गया।

 

जिलाधिकारी ने स्थानीय निवासियों की आपत्तियों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नन्दा देवी मंदिर एक प्राचीन एवं सांस्कृतिक धरोहर है, जिसके संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

 

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मंदिर के प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए ही सभी कार्य किए जाएँ तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर समिति एवं प्रशासन आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि मंदिर परिसर का विकास और धरोहर संरक्षण संतुलित रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी संजय कुमार, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान, मंदिर समिति से मनोज वर्मा एवं मनोज सनवाल, पार्षद अमित साह, पार्षद अर्जुन बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)