खूंट–धामस भूमि माफिया प्रकरण: पीड़ित ग्रामीण खुलकर आए सामने, मोहन सिंह पर गंभीर आरोप।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

 

                     (नया अध्याय)

 

 

खूंट–धामस भूमि माफिया प्रकरण: पीड़ित ग्रामीण खुलकर आए सामने, मोहन सिंह पर गंभीर आरोप।

 

 

 

     अल्मोड़ा: खूंट–धामस क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे भूमि माफिया, उत्पीड़न और धमकी के मामलों को लेकर आज आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पीड़ितों ने खुलकर अपनी पीड़ा और आरोप सामने रखे। बैठक की मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी (नैनीताल उच्च न्यायालय) उपस्थित रहे।

 

बैठक में पूर्व बैठकों में मौजूद रहे ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग भी शामिल हुए। साथ ही ब्लॉक प्रमुख हवालबाग के प्रतिनिधि श्री भारत भूषण की भी बैठक में उपस्थिति रही। इससे पहले इस प्रकरण में सक्रिय रूप से जुड़े रहे सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह , अन्नू भोज ,नीमा आर्य,हरीश भट्ट, पान सिंह,देवेंद्र सिंह,भूपेंद्र सिंह, राजू सिंह ,चन्दन सिंह,प्रताप सिंह सहित सैकड़ों अन्य ग्रामीण जन भी बैठक में मौजूद रहे।

 

बैठक के दौरान भूमि माफिया से कथित रूप से पीड़ित कई ग्रामीण एक-एक कर सामने आए और उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन सिंह समेत अन्य चार भू माफियाओं द्वारा उन्हें डराया-धमकाया गया, दबाव बनाकर भूमि से जुड़े मामलों में उत्पीड़न किया गया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मोहन सिंह के विरुद्ध पूर्व में मुकदमा दर्ज हो चुका है, इसके बावजूद पीड़ितों पर दबाव बनाए जाने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं।

 

पीड़ितों ने आरोप लगाए कि—

 

भूमि विवादों में धमकी और भय का माहौल बनाया गया,

 

आवाज उठाने वालों को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई,

 

वृद्ध एवं कमजोर ग्रामीणों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया।

 

 

बैठक में यह सर्वसम्मति से तय किया गया कि:

 

सभी पीड़ितों के लिखित बयान एवं साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे,

 

भूमि माफिया, धमकी देने वालों और कथित संरक्षण देने वाले तत्वों के विरुद्ध

सभी आवश्यक कानूनी बिंदुओं पर कार्रवाई की जाएगी,

आवश्यकता पड़ने पर शिकायतों को उच्च स्तर तक प्रस्तुत किया जाएगा।

 

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जमीन, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का प्रश्न है और वे एकजुट होकर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

 

   ………………………………………

 

 

 

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने न सुना प्रधानमंत्री के मन की बात के 130 वें एपिसोड को।

 

 

 

         अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज अल्मोड़ा में बूथ संख्या 155 में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 130 वे एपिसोड को सुना। इस अवसर पर पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का हर एपिसोड प्रेरणादायी होता है। समाज में सामान्य परिस्थितियों में अनवरत सेवा करने वाले लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से देश दुनिया जानती है।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को आमजन और जन-जन का कार्यक्रम बनाया है। इसके माध्यम से अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं। पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के अंदर कई नवाचार हो रहे हैं। आज इनोवेशन, साइंस, टेक्नोलॉजी एवं ए.आई हर दृष्टि से भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ने ए.आई के बढ़ते प्रभाव पर बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में सभी कामों में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जो काम कई दिनों में होता है वह महज कुछ ही घंटे में हो जाएगा। पार्षद अभिषेक जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राज्य सरकार ने अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं जो राज्य में पहली पहली बार हुए हैं। उन्होंने कहा आज पूरे देश के अंदर हमारे राज्य तस्वीर ऐसे स्थापित हो गई है कि जहां पर अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। 27 जनवरी को यूसीसी लागू करने के पूरे एक साल हो जाएंगे। पूर्व सभासद मनोज जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने राज्य की जनता के सामने समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था जिसे पूरा किया गया है। इस अवसर पर अपील की गई कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य स्तर पर लिए निर्णयों को जन-जन तक पहुंचने में सभी आगे आए। जिससे कि अधिक से अधिक लोग योजनाओं से लाभान्वित हो सके। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष पार्षद अमित साह मोनू पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी भाजपा जिला मंत्री पूर्व सभासद मनोज जोशी पार्षद अभिषेक जोशी हर्षवर्धन तिवारी तारा पांडे अनुसार अनुज साह प्रतिक जोशी ललित मोहन जोशी चन्द्रशेखर जोशी राधा जोशी दीक्षा जोशी आशा जोशी प्रतीक जोशी शिवांश जोशी शिवांश साह आदि लोग रहे

  • Related Posts

    सिलाई सेंटर से हुनर को मिला नया आयाम, REAP परियोजना से मिला रोजगार को संबल।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय)     सिलाई सेंटर से हुनर को मिला…

    अल्मोड़ा में 22 फरवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                       (नया अध्याय)   अल्मोड़ा में 22 फरवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेंशन अधिकार एवं न्यायिक हस्तक्षेप : एक विधिक विश्लेषण

    • By User
    • February 3, 2026
    • 7 views
    पेंशन अधिकार एवं न्यायिक हस्तक्षेप : एक विधिक विश्लेषण

    US–India Tariff Deal: Partnership or Pressure?

    • By User
    • February 3, 2026
    • 10 views
    US–India Tariff Deal: Partnership or Pressure?

    पाक और चीन की यारी…!

    • By User
    • February 3, 2026
    • 4 views
    पाक और चीन की यारी…!

    विकास की अनंत संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट

    • By User
    • February 3, 2026
    • 7 views
    विकास की अनंत संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी: जिम्मेदार नेता या विवादों के केंद्र?

    • By User
    • February 3, 2026
    • 12 views
    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी: जिम्मेदार नेता या विवादों के केंद्र?

    ‘करुणा का सुख ‘दोहरा’ है—सामने वाले का दर्द कम होता है और हमारी अपनी शांति गहरी’

    • By User
    • February 3, 2026
    • 14 views
    ‘करुणा का सुख ‘दोहरा’ है—सामने वाले का दर्द कम होता है और हमारी अपनी शांति गहरी’