सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय)
ऊखीमठः नगर पंचायत गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत नाला मस्ता आर्यन हैलीपैड के समीप एक महिला पेड़ पर घास काटने गयी थी घास काटते हुऐ महिला करंट की चपेट में आ गयी है, जिससे महिला पेड़ पर ही अचेत अवस्था में लटकी हुयी है, सूचना मिलने पर तत्काल विद्युत विभाग गुप्तकाशी, पुलिस, एस.डी.आर.एफ., एवं 108 को मोके के लिए रवाना कर दिया गया है।
उक्त सूचना में HTP गुप्तकाशी द्वारा बताया गया कि उपरोक्त महिला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी है व महिला को निकाल दिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। मृतक महिला का नाम – विनीता देवी पत्नी श्री कुशलानन्द तीवारी है।







