संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने देहरादून में की भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार से शिष्टाचार भेंट।
अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व में उत्तराखंड सरकार में दर्जा मंत्री रहे बिट्टू कर्नाटक ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन अजेय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच अनेक समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में अल्मोड़ा सहित प्रदेश की सत्तर विधानसभाओं में पार्टी की रणनीति को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस मुलाकात के बाद पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि सरकार की अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने की बात आज धरातल पर सत्य साबित हो रही है।सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन वितरण से लेकर सरकारी नौकरियो तक को सरकार के द्वारा पूरी तरह पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं समुचित रूप में उपलब्ध कराने के लिए सरकार मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति कर रही है एवं इसके साथ ही अधिक से अधिक मशीनरी मेडिकल कॉलेजो को उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार नंदा गौरा जैसी अनेकों योजनाएं चलाकर उनका लाभ प्रदेश की बालिकाओं को दे रही है।मनरेगा को बीबीजीरामजी योजना का रूप देकर 15 दिन के भीतर भुगतान की सुविधा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को देने का कार्य प्रदेश सरकार के द्वारा किया गया है। श्री कर्नाटक ने कहा कि यदि सड़कों की बात की जाए तो भाजपा सरकार के प्रदेश की सत्ता में काबिज होने के बाद हजारों किलोमीटर सड़क उत्तराखंड में बनी है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिली है। उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र की भाजपा सरकार हो या राज्य की सरकार दोनों लगातार आपसी सामंजस्य से विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है साथ ही भाजपा सरकार में जिलों के प्रभारी मंत्री लगातार जनपद भ्रमण कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के मंत्री एवं प्रशासन अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य कर रहा है तथा मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की बहुआयामी विकास योजनाओं से विपक्ष में भगदड़ मची है और वे अच्छी तरह समझ चुके हैं कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 2027 में उत्तराखंड में पुनः भाजपा की सरकार बनने जा रही है।इसी का परिणाम है कि तथ्यहीन एवं औचित्यहीन मुद्दों को लेकर विपक्ष सड़क में तालियां पीट रहा है लेकिन इसका कोई भी लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है क्योंकि जनता भली भांति समझ चुकी है कि विपक्ष केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेखने मात्र के लिए ही बेफिजूल के मुद्दे उठा रहा है जो अल्प समय के लिए भी नहीं टिक रहे हैं।







