सौजन्यः बचना शर्मा (लाखामण्डल)
(नया अध्याय)

जौनसार बावर: चकराता मूल निवासी ग्राम सभा लाखामंडल के शिक्षक विनोद कुमार शर्मा पुत्र बालकराम शर्मा ग्राम लाखामंडल छात्रों को सिखा रहे हैं कला के हुनर (छात्र राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित) हुए विनोद शर्मा ने पूरे जौनसार बावर लाखामंडल का नाम रोशन किया विनोद शर्मा के संघर्ष और योग्यता को देखते हुए गांव क्षेत्र में बधाइयां और खुशी का माहौल है।
वीरगाथा 5.0 मैं हरिद्वार के छात्र मास्टर सन्नी पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय हरिद्वार के होनहार छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें करीब देश-विदेश के सीबीएसई एफिलिएटिड स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों ने प्रतिभा किया जिनकी संख्या 1 करोड़ 90 लाख छात्रों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभा किया जो चार कैटेगरी में विभाजित किया गया था जिसमें लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता वह चित्रकला प्रतियोगिता सभी प्रतियोगिताओं में से 100 छात्रों को वीरगाथा 5.0 पुरस्कार से श्री जयंत चौधरी, कौशल विकास और उद्यमिता केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शिक्षा राज्य मंत्री और श्री संजय सेठ, माननीय रक्षा राज्य मंत्री ने सम्मानित किया गया, साथ में तीनों सेनाओं के सेनाध्यक्ष वायुसेना, जलसेना, थलसेना, सी डी एस, एवं रक्षा सचिव मौजूद रहे। जौनसार के शिक्षक श्री विनोद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में उनके छात्र सन्नी ने राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे देश में विद्यालय और उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है। अध्यापक श्री विनोद कुमार ने कहा है कि छात्र अनेक प्रतिभाओं का धनी है विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनीत कुमार गुप्ता उपप्राचार्य श्री लाजपत सिंह ने कहा है कि छात्र अध्यापक के मार्गदर्शन में हर एक ऊंचाई को छुआ जा सकता है।









