ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
शहीद दिवस के अवसर पर स्टेडियम में किया गया खेलों का आयोजन।
अल्मोड़ा: शहीद दिवस के अवसर पर आज 30 जनवरी2026 को नगर के स्थानीय स्टेडियम में “माय भारत अल्मोड़ा” के द्वारा जिला युवा अधिकारी आशीष पॉल के निर्देशन में बालक और बालिकाओं की दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 1500 मीटर बालिका दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर मीनाक्षी बिष्ट, द्वितीय स्थान पर लता और तृतीय स्थान पर चन्द्रकला जोशी रहीं। वहीं बालक वर्ग में 1600 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर नितेश सिंह जीना, द्वितीय स्थान पर सूरज अधिकारी और तृतीय स्थान पर आलोक रहे।
इस कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र सिंह मेहरा ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में हरीश कनवाल और विनोद राठौर रहे। निर्णायक की भूमिका में सागर बिष्ट रहे।
सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए, साथ ही लोगों को मतदान जागरूकता के लिए शपथ दिलाई गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन “माय भारत अल्मोड़ा” के वॉलिंटियर आरुषि बिष्ट, लिपाक्षी बिष्ट संदीप सिंह नयाल ने किया।









