संवाददाता अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
स्वालघाटी संस्था बमनस्वाल अल्मोड़ा के दलनायक प्रकाश भट्ट के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली में परेड को लेकर केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा व बिजेपी कार्य कर्ताओं ने सुभकामनाए दी।
अल्मोड़ाः स्वालघाटी संस्था बमनस्वाल अल्मोड़ा दलनायक प्रकाश भट्ट व 21 सदस्यों सहित गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली पर संस्कृति विभाग उत्तर मध्य क्षेत्र इलाहबाद भारत सरकार के तत्वाधान में कार्यक्रम कर दिल्ली से वापस लौटकर अल्मोड़ा पहुंच चूका हैं। दल ने यहाँ की छपेली नृत्य को वन्दे मातरम की क्लासिकल धुन पर लोक संस्कृति का बखान कर लोकनृत्य किया। जिसे माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं माननीय प्रधानमन्त्री महोदय सहित सभी वरिष्ठ अतिथियों ने उक्त बंदे मातरम क्लासिकल डांस व गायन कार्यक्रम की सराहना की।जिस पर देश के विभिन्न राज्यों से आए 2500 कलाकारों ने एक साथ समा बांधा
दल के यहाँ लौटने पर यहाँ की संस्कृति को इस स्तर पर कार्य करने के लिए माननीय केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, माननीय विधायक मोहन सिंह महरा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान जी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा जी, पूर्व दर्जा मंत्री गोविन्द पिलखवाल जी, dcb अध्यक्ष ललित लटवाल जी, जिलाध्यक्ष महेश नयाल जी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा जी वएवं समस्त रंगकर्मियों ने सराहना की।







