संवाददाता आगर-मालवा: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।
आगर-मालवा: विगत दिनों जिले में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की स्थिति का जायजा लेने हेतु कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा बुधवार को कानड़ क्षेत्र के ग्राम जस्साखेड़ी, भडभूंजी, कोलुखेड़ी एवं कुंडलाखुर्द का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर किसानों से चर्चा की तथा ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का शीघ्र सर्वे कर वास्तविक नुकसान का आंकलन करने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम आगर मिलिंद ढोके, तहसीलदार विजय सेनानी, किसान नेता डूंगर सिंह सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, उद्यानिकी अधिकारी, बड़ी संख्या में कृषक, उपस्थित थे।






