डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या
(नया अध्याय, देहरादून)
त्रिपदियाँ
बहन लगा अब पवन वसंती,
सभी दिशाएँ लगीं महकती।
प्रकृति लगे अब सजी-सँवरती।।
—————————————-
कली फूल बनकर इठलाती,
भौरों की गुंजन मन भाती।
विरह-अग्नि तन-मन झुलसाती।।
————————————–
दूर बसे हैं साजन घर से,
मन सजनी का रह-रह तरसे।
मिलन बताओ होगा कैसे??
—————————————
सायक कुसुम चला अनंग भी,
विरही हिय को करे भंग भी।
उर में भरे मिलन-उमंग भी।।
———————————-––
पहने पीली चुनरी धरती,
भोली-भाली, शोभन लगती।
रहे कृपा वसंत की महती।।







