“खुशियाँ मुसाफिर हैं, उन्हें पलकों पर बिठाना सीखिए, क्योंकि समय के रथ पर सवार होकर वे बस गुजर जाती हैं”

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

कवयित्री/लेखिका/शिक्षिका

नवापारा-राजिम

रायपुर, (छत्तीसगढ़)

   

                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

                            आलेख

 

 

 

 

 

“खुशियाँ मुसाफिर हैं, उन्हें पलकों पर बिठाना सीखिए, क्योंकि समय के रथ पर सवार होकर वे बस गुजर जाती हैं”

              -सुश्री सरोज कंसारी

       ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

 

लम्हों को जी भर कर पी लीजिए, क्योंकि वक्त की सुराही से छलकी खुशियाँ दोबारा प्याले में नहीं लौटतीं। शायद हम दूसरों की पीड़ा के निवारण में इसलिए संलग्न रहते हैं, क्योंकि हमारा अपना सुख अज्ञातवास पर है, और पराई टीस को सहलाते हुए हम अपनी ही रिक्तता को भरने का असफल प्रयास करते हैं…जीवन के विभिन्न दौर से गुजरते हुए एक समय ऐसा भी आता है जब हम मानसिक तनाव की वजह से दुख की गहराई में चले जाते हैं, जहां से निकलने के लिए बेचैन होते हैं। हमें हर पल घुटन होती है और जिंदगी वीरान हो जाती है। दर्द की अधिकता में जब मन-मस्तिष्क विचलित हो जाता है, जब हम मान बैठते हैं कि तकलीफ का कोई अंत नहीं है, तब हम अपने ही विचारों में सिमट जाते हैं और कोई अन्य विकल्प सोचते नहीं हैं। इस स्थिति में जीवन में खालीपन आ जाता है। भाव शून्य हो जाना मतलब जीवन में किसी न किसी आत्मीयता पूर्ण रिश्ते का अभाव, खुद की क्षमता का प्रयोग न कर पाने से भी हमें जीवन बोझिल लगता है। अगर हम अपने नकारात्मक विचारों को छोड़कर नवीनता को ग्रहण करने का सामर्थ्य जुटाएं, तो हम कभी निराशा के गर्त में नहीं डूबेंगे। खालीपन में चाहें तो सोच-सोच कर घुटन भरी जीवन जीने को विवश हो जाएं, या उस खालीपन में खुद को जाने, अपने ध्येय को समझें और जीवन में प्रेम की सुंदरता को भरकर पूरे उत्साह से उठकर खुद को फिर से शक्ति संपन्न बना लें। जब हम अपने पराए के बीच से होकर गुजरते हैं, तो कई तरह के एहसास होते हैं। जिनसे प्रेम, करुणा, परवाह, सुरक्षा और सहयोग मिलता है, तब हम एक तरह से उनके भरोसे जीवन जीने के आदि हो जाते हैं। एक कदम उनके बिना चलना नहीं चाहते, धीरे-धीरे यही हमारी आदत बन जाती है और जब अचानक अलगाव होता है, तो हम सदमे में आ जाते हैं। जीवन को खुद के साथ गुजारें। आने और जाने का क्रम लगा रहता है। कुछ खो जाए, तो कुछ मिलता भी है। उम्मीद कभी मत छोड़ना। खाली बैठकर सोचना कि सब बर्बाद हो गया, किसी के जाने से तुम अकेले हो गए, कभी कोई ख्वाहिश पूरी नहीं हुई, जीने के लिए कुछ बाकी नहीं, किसी ने आपके साथ गलत क्यों किया? और भी कई तरह के ख्याल में अगर उलझे रहे, तो सच में जिंदगी नर्क बन जाएगी। नुकसान आपका ही है, न कि उस व्यक्ति का जिसके लिए आप खुद को तकलीफ दे रहे हैं। वो अपने मौज-मस्ती में व्यस्त होकर आपके तरफ से बिल्कुल स्वतंत्र होते हैं, उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि आप कैसे हैं। ऐसे स्वार्थी इंसान के लिए खुद को कमजोर करना समझदारी नहीं, हमारी नादानी होगी…ऐसे में हमें समझना है कि जिंदगी हमारी है, उसे हमें बनाना है, खुद को मजबूत बनाकर उत्कृष्ट कार्य करना है। यही भाव आपके हित में है। खालीपन में ही एक नई शुरुआत कीजिए। आपके लिए एक नई यात्रा की सुखद होगी, जहां आपके अपने सपने, इच्छाएं होंगी। अपने दम पर चलने, कुछ कर गुजरने का चाहत साकार होगा। ज़िन्दगी में अपने खालीपन को भरने के कई माध्यम हैं। मानिए, कोई जीवन भर एक जैसी मानसिकता लेकर जीवन यापन नहीं कर सकता, हर पग पर उनकी मन:स्थिति बदलती रहती है। स्वार्थ से परे हो पाना इतना आसान नहीं, हर कोई बदल जाता है। इसलिए किसी के प्रति हद से ज्यादा अपनी भावनाओं को मत जोड़िए। इंसान के वेश में कई शैतान पलते हैं, उनके मन में और समय देखकर वे अपनी असलियत बता ही देते हैं। आपके साथ रहकर वे धीरे-धीरे तबाह करने की चाल चलते रहते हैं और किनारा कर लेते हैं आपसे, यही अधिकतर लोगों के साथ होता है। याद रखो, जो बेबसी, उदासी और तकलीफ आज आपको मिली है, सच में वह जीवन भर नहीं रहेगी। आज है, कल वहीं स्थिति नहीं रहेगी। अपनी सूक्ष्म दृष्टि से इस जीवन के परिवर्तन को देखिए! बचपन से लेकर बुढ़ापे तक सिर्फ बदलाव होता है। हमारी सोच, माहौल, व्यवहार सब कुछ एक समय के बाद एक नए रूप में होती है। जीवन में लोगों के आने-जाने का क्रम लगा ही रहेगा। चाहें बलवान हो या शक्तिहीन, सभी की बारी आएगी। हम सदैव स्वस्थ, सुखी, संपन्न नहीं रहेंगे। एक दिन सब को सदैव के लिए खो देंगे। जो अति में भोग-विलास, मोह और लोभ में फंसे हैं, अंत में उनकी दुर्गति ही होती है। इसलिए मन की शांति के लिए भी निस्वार्थ कर्म करते रहिए और अपने पसंद की चीजों को अति में जकड़ कर मत रखिए। स्वतंत्र रहिए, इस पल में आत्म मूल्यांकन कर संयमित जीवन गुजारिए। हर तरह के बंधनों से निकाल सकते हैं, बस हिम्मत रखिए, निडर बनिए, संकोच मत कीजिए। औरों की खुशी के लिए अपने मन की शांति, सुविधाएं और सब कुछ जो मौन होकर समर्पित कर देते हैं, वे जानते हैं कि किसी की जीवन को संवारने, उनकी उलझन को सुलझाने और हर दर्द से बचा लेने के लिए कितनी खामोशी से वो हर तकलीफ सहकर आपके लिए रास्ता बना देते हैं, ताकि जीवन में खुशियों को आप बटोर सकें। जो त्याग हम किसी प्रियजन की भलाई के लिए करते हैं, उसके लिए हमें अपने दिल में बहुत कुछ दफन करना होता है, फिर भी कोई शिकायत कर मौन में सिमट जाते हैं…पर, जो गलती करके भी शरीफ बनने का ढोंग करते हैं, किसी के निस्वार्थ प्रेम का मजाक बनाते हैं, अपने पक्ष में सब कुछ होता देख घमंड से भर जाते हैं, उनके मन में कोई एहसास या पछतावा नहीं होता। ऐसे लोग ही आगे चलकर अपनी करनी का फल अवश्य पाते हैं। उस वक्त जब वो चीखते हैं, तो कोई नहीं होता साथ, होती है एक लाचारी और उस व्यक्ति की तस्वीर, उनकी यादें, बातें जिसे वे कभी बेहद तकलीफ देते हैं। समय के आगे जो झुक जाते हैं, सब्र और इंतजार करते हैं, जो दर्द के घूंट पी लेते हैं, पर सामने वाले का अहित नहीं करते, वो एक दिन संभल जाते हैं, उनके हिस्से में एक दिन सुकून अवश्य आता है, सुख उन्हें मिलता है। जो धोखे से सब पाने के बाद भी अफसोस नहीं करते, उन्हें वक्त की मार पड़ती है, तब होश आता है। किसी को छल से हरा देना और मुस्कुरा भले ही आसान लगता है, जब वही किस्से उनके साथ दोहराए जाते हैं, तब वे तन्हा, मजबूर और अपराध बोध से ग्रसित हो जाते हैं…खालीपन वह अवस्था है, जब आपको लगता है कि जो आपने खोया है, उसकी प्राप्ति अब संभव नहीं। ऐसा लगता है कि आगे बढ़ने के सारे रास्ते बंद हो गए और एक ही बात को लेकर दिन-रात सोचते हैं। आप खुद को महत्व न देकर जो आपको तनाव देते हैं, उनकी बातों को अधिक महत्व देते हैं। जैसे ही ये समझ लेते हैं कि आप बेवजह नकारात्मक बातों को खुद में हावी कर रहे हैं और अपने आप को अच्छे कार्य में व्यस्त कर लेते हैं, तब एक नई जीवन शैली निर्मित होती है। उस व्यक्ति के तरफ से जैसे ही ध्यान हटता है, आप सामान्य होने लगते हैं और आपको महसूस होता है, कोई बड़ी बात नहीं थी ऐसे तुच्छ व्यक्ति के बारे में सोचकर खुद को गंभीर करने की। आपने अपना समय गलत व्यक्ति के लिए बर्बाद किया और आगे आप सच में अपने अनुसार जीवन का आनंद लेने लगते हैं।

विशेष सन्देश : कल न तो हमारे नियंत्रण में है और न ही बीता हुआ कल हमारा है; हमारे पास केवल ‘अभी’ की एक खिड़की है, जिससे हम जीवन का उजाला देख सकते हैं।

       ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

 

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि