शक्तिफार्म से जा रही बारात की कार पूरनपुर में पलटी, तीन महिलाओं की मौत

Spread the love

रुद्रपुर। शक्तिफार्म से पूरनपुर पीलीभीत जा रही बारात में शामिल इनोवा कार स्कूटी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी जबकि सात लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गया। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिये हैं।

जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर शक्तिफार्म नंबर एक निवासी नरोत्तम सरकार उर्फ बंटी की बारात मंगलवार शाम चंदिया हजारा राहुल नगर जिला पीलीभीत के लिए रवाना हुई थी। बारात में शामिल इनोवा कार जब हाजरा चंदिया से 2 किमी पीछे जंगल में जा रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी को को बचाने के प्रयास में इनोवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। इनोवा में दस लोग सवार थे।

हादसे में बैकुंठपुर नंबर एक निवासी तापस मंडल की पत्नी 50 वर्षीय बिशुखा मंडल, आशु सरकार की पत्नी 65 वर्षीय कंचन सरकार ,रुद्रपुर निवासी ज्योतिष मंडल की पत्नी 70 वर्षीय रेणु मंडल की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि अन्य सात लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही शक्तिफार्म में शोक की लहर दौड़ गयी। साथ ही विवाह की खुशियां मातम में बदल गयी।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।