ऊखीमठ : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को केदारनाथ विधान सभा के प्रस्तावित उप चुनावों को लेकर की जा रही कवायद बताया। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की यात्रा फ्लॉप साबित हो रही है।

Spread the love

ब्यूरो रूद्रप्रयाग : लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को केदारनाथ विधान सभा के प्रस्तावित उप चुनावों को लेकर की जा रही कवायद बताया। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की यात्रा फ्लॉप साबित हो रही है।

इसलिए वह मीडिया में बने रहने के लिए बिना तथ्यों के आरोप लगा कर नए – नए शिगूफे छोड़ रही है। भाजपा ने केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत से आपदा के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की कृपा से “हिटो केदार” कार्यक्रम के लिए मिले 25 लाख रुपयों का हिसाब देने को भी कहा है। भाजपा नेता पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष सरकार में दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि यह सर्वविदित है कि कोविड काल के दौरान चारधाम यात्रा पूरी तरह से ठप हो चुकी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से चारधाम यात्रा ने गति पकड़ी और नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। कांग्रेस के लोगों को यह पच नहीं रहा है और वो कुछ ना कुछ विवाद खड़ा करने के दुष्प्रयास में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग ने जिस कम्पनी को यात्रा पंजीकरण का कार्य सौंपा है, वह सब नियमानुसार है। उसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है।

                  उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर में सोने के प्रकरण को लेकर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति सारे तथ्यों को सामने रख चुकी है। मंदिर के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करने में सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया गया है। मंदिर समिति ने प्रदेश शासन से अनुमति प्राप्त कर सारा कार्य सम्पादित कराया है। शासन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग व सीबीआरआई रुड़की से रिपोर्ट प्राप्त कर पुरातत्व विभाग के देख रेख में यह कार्य कराया। पूरे समय पुलिस व प्रशासन ने इस कार्य की मॉनिटरिंग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह सब केदारनाथ विधान सभा के प्रस्तावित उप चुनावों को लेकर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर किसी को किसी प्रकार का संदेह है तो वो सक्षम अथॉरिटी के समक्ष शिकायत कर सकते हैं। अथवा हाई कोर्ट में जनहित याचिका लगा कर जांच की मांग कर सकते हैं। केवल मीडिया के सामने बयानबाजी कर विवाद खड़ा करने से केदारनाथ धाम की छवि को ठेस पहुंचाई जा रही है। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र सिंह बर्त्वाल भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

       “सिंह की तरह दहाड़ो, भेड़ की तरह मत चलो!”

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिक अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति गोबरा नवापारा (राजिम)  रायपुर (छ.ग.)                 (नया अध्याय, देहरादून)…

    किताबों की अनोखी दुनिया

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका-इनाया यादव कक्षा-तीसरी बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत (बिलासपुर)             (नया अध्याय, देहरादून)     किताबों की अनोखी दुनिया   मेरी कल्पना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।