रील बना रही युवती की ट्रेन की चपेट मंे आने से मौत

Spread the love

रुड़की। क्षेत्र में सहेली के साथ रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर रील बना रही 20 वर्षीय युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुग्गावाला थाना क्षेत्र के हरिपुर टोंगिया गांव निवासी वैशाली  रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में शिवपुरम कॉलोनी स्थित अपने मामा नरेश के घर में रहती थी। बुधवार की शाम वैशाली अपनी एक सहेली के साथ शिवपुरम कॉलोनी के पास ही रहीमपुर रेलवे फाटक गई थी। इसी दौरान दोनों सहेलियां रेलवे पटरी के किनारे खड़े होकर मोबाइल से रील बनाने लगीं। तभी हरिद्वार से सहारनपुर की तरफ एक ट्रेन जा रही थी, जिसकी चपेट में वैशाली आ गई और मौके पर उसकी मौत हो गई।

वैशाली की सहेली ने हादसे के संबंध में परिजनों को जानकारी दी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक किनारे रील बना रही दो लड़कियों में से एक 20 वर्षीय युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।