ब्यूरो वजीरगंज (उ. प्र.): सियाराम पाण्डेय
(नया अध्याय)
वजीरगंज में ईद उल फितर की नमाज अदा
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों लोगों ने दी मुबारकबाद


थाना क्षेत्र में शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की। इस दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि शांति पूर्वक से क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में ईद की नमाज अदा की गई।
क्षेत्र के नगवा ईदगाह पर भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। यहां बाल्हाराई ,कटरा, व नगवा से आए लोगों की भारी भीड़ देखी गई।
ईदगाहों के पास स्थानीय दुकानदारों ने चाट-पकौड़े और खिलौनो की दुकानें लगाई थीं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चौकी प्रभारी राम प्रकाश चंद अपनी टीम के साथ ईदगाह स्थलों और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त करते रहे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान स्वामी नाथ सिंह, गोरखनाथ सिंह, वासुदेव, अमरनाथ पांडेय, समसुद्दीन, नईम, मदनीरजा, ओम सिंह, अलाउद्दीन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







