मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)
(नया अध्याय, देहरादून)
ओ माँ जगदंबे माँ
ओ मेरी अम्बे माँ ओ जगदंबे माँ।
बस इतनी सी है मेरी विनती।
सबकी संवर जाए जिंदगी।
जो किसी की नैय्या है बीच भँवर में अटकी।
लेकिन माँ तेरे आगे कब कोई मुसीबत है टिकती।
ओ मेरी अम्बे माँ ओ जगदंबे माँ।
बस इतनी सी है मेरी विनती।
जो कोई बढ़ता तुझे, मंजिल की ओर आए नजर।
उसे करना माँ तू सफल।
चाहे जितना भी मुश्किल हो फिर उसका सफर।
ओ मेरी अम्बे माँ ओ जगदंबे माँ।
बस इतनी सी है मेरी विनती।
जो सता रही हो माँ किसी माँ को अपने बच्चे की फिकर।
तू करना माँ उस माँ की चिंता की कदर।
अब तू ही बता माँ,
तेरा दर छोड़ अब वह जाए तो, जाए किधर।
ओ अम्बे माँ ओ जगदंबे माँ।
बस इतनी सी है मेरी विनती।
जो कोई लंगड़ा लूला आना चाहे तेरे दर पर।
तू उसे पहुँचाना माँ अपने द्वार,
उसकी बैसाखी बनकर।
ओ अम्बे माँ ओ जगदंबे माँ।
बस इतनी सी है मेरी विनती।
जो कोई आए माँ अपनी ममता की झोली खाली लेकर।
उसके दर पर पहुँच जाना माँ,
उसके घर की किलकारी बनकर।
ओ अम्बे माँ ओ जगदंबे माँ।
बस इतनी सी है मेरी विनती।
सबकी संवर जाए जिंदगी।
ओ माँ जगदंबे माँ।।







