सौजन्यः डॉ. यल.कोमुरा रेड्डी
हैदराबाद
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
एस.आर.आर.शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय और सार्वजनिक उद्यम संस्थान के तत्वावधान में शोध प्रविधि पर एक दिन की विस्तृत कार्यशाला।
शोध और अनुसंधान ही वर्तमान समाज तथा व्यापार जगत की समस्याओं के समाधान का मुख्य आधार हैं। यह विचार सातवाहन विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन महाविद्यालय के प्राचार्य तथा कुलपति के विशेष अधिकारी डॉ. डी. हरीकांत ने व्यक्त किए। अवसर था एसआरआर राजकीय स्वायत्त महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग और सार्वजनिक उद्यम संस्थान, हैदराबाद के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का। महाविद्यालय के उप-प्राचार्य नितिन पाठक की अध्यक्षता में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में डॉ. हरीकांत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को वाणिज्यिक क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों को समझने और वहां उत्पन्न होने वाली बाधाओं के निवारण हेतु सक्षम बनाने के उद्देश्य से ही शोध प्रविधि और परियोजना प्रतिवेदन निर्माण को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। इसके माध्यम से छात्र सूक्ष्म विश्लेषण और समाधान खोजने के साथ-साथ अपनी भाषा दक्षता पर भी पकड़ बना सकते हैं। उप-प्राचार्य नितिन पाठक ने भी छात्रों को अनुसंधानपरक दृष्टिकोण विकसित करने की प्रेरणा दी।
कार्यशाला के मुख्य वक्ताओं के रूप में हैदराबाद से आए प्रोफेसर वाई. रामकृष्ण और सहायक आचार्य ए. राकेश फणींद्र ने छात्रों को शोध विषय के चयन, रूपरेखा निर्माण, तथ्यों के संकलन, उनके विश्लेषण और अंतिम परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। वाणिज्य विभागाध्यक्ष टी. राजैया ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शोध की बुनियादी समझ प्रदान करना और उन्हें स्वतंत्र रूप से अनुसंधान कार्य करने हेतु तैयार करना है।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राज्य महासचिव डॉ. कड़ारु सुरेंद्र रेड्डी, कार्यशाला समन्वयक डॉ. बुर्ला नरेश, गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. हरज्योत कौर, कर्मचारी संघ के सचिव डॉ. एम. श्रीनिवास रेड्डी सहित डॉ. एम. मल्ला रेड्डी, डॉ. आर. रामकृष्ण, डॉ. के. अर्जुन, एम. शिरीषा, टी. अरविंद, बी. नर्मदा, सी.एच. रामुलु, ए. मल्लेशम और अन्य शिक्षक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।







