नवीन डिमरी ‘बादल’
‘सरस्वती सदन’ सैण, डिम्मर,
सिमली, चमोली, उत्तराखंड
(नया अध्याय)
गजल
बन गया है आदमी इतना बड़ा,
साथ कैसे हो हमारे वो खड़ा।
देखकर हमको नजर फेरें जनाब,
जैसे राहों में कोई पत्थर पड़ा।
कल तलक मिलता था आकर जो गले,
आज नजरों को चुराए वो खड़ा।
दौलतों से कौन होता है बड़ा,
दिल से हो जो आदमी, वो है बड़ा।
अपने लिए तो सब बड़े हैं आजकल,
जो दूसरों के काम आये वो बड़ा।
हमने समझा था रहेगा साथ में,
पर किनारे हो गया है वो खड़ा।
काम पड़ता है तभी मिलता है वो,
वरना मुँह को फेरकर रहता खड़ा।
बादल’ अपना सर न झुकने दे कभी,
झूठ के दरबार में क्यों हो खड़ा।
——0——







