मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)
(नया अध्याय, देहरादून)
कुदरत का करिश्मा
पति-पत्नी का रिश्ता है ऐसा।
बिल्कुल ‘कुदरत के करिश्मा’ जैसा।
न कोई जान, न कोई पहचान।
दोनों एक-दूसरे से पहले रहते अनजान।
साथ रहते-रहते बन जाते एक दूजे की जान।
दोनों सपने सजाते रंग-रंग के,
लेकिन एक रंग होते दोनों के अरमान।
पति-पत्नी का रिश्ता है ऐसा।
बिल्कुल कुदरत के करिश्मा जैसा।
दिन बीते, महीने बीते, बीतने लगते साल।
अब तो दोनों का पल भर,
दूर रहना हो जाता हैं मुहाल।
जो रहते कभी एक-दूसरे के लिए अजनबी।
अब बन जाते सबसे करीबी।
पति-पत्नी का रिश्ता है ऐसा।
बिल्कुल कुदरत के करिश्मा जैसा।
कभी-कभी हो जाती दोनों के बीच,
छोटी-मोटी सी तकरार।
दोनों रहते एक दूसरे से रूठे।
थोड़े से जो है अक्ल के खोटे।
दोनों एक दूसरे को मनाने का करते प्रयत्न हर बार।
बिन बोले उन्हें आता नहीं करार।
ऐसा होता है दोनों का प्यार।
पति-पत्नी का रिश्ता है ऐसा।
बिल्कुल कुदरत के करिश्मा जैसा।
समय के साथ-साथ दोनों हो जाते हैं समझदार।
अब तो कम होने लगती दोनों के बीच की तकरार।
जो थे कभी एक-दूसरे की आदतों से अनजान।
अब बिन बोले ही एक-दूसरे को है समझते,
बन जाते एक दूसरे की पहचान।
पति-पत्नी का रिश्ता है ऐसा।
बिल्कुल कुदरत के करिश्मा जैसा।
जिंदगी में लग जाती खुशियों की झड़ी।
बच्चे बनते उनके बीच की मजबूत कड़ी।
बच्चों के आने से थोड़ी हो जाती मजबुरी।
करते महसूस दोनों एक-दुसरे से फिर थोड़ी सी दूरी।
एक-दुसरे के बिन है लगती जिंदगी अधूरी।
बच्चे होने लगते बड़े।
दोनों रहते बच्चों के संग परछाई बनके खड़े।
अब लगने लगती दोनों के बीच कम दूरी।
उनकी जो हसरतें रह जाती थी अधूरी।
बच्चों के बड़े होते ही, होने लगती हैं पूरी।
पति-पत्नी का रिश्ता है ऐसा।
बिल्कुल कुदरत के करिश्मा जैसा।
जब गुजर जाते हैं कई साल।
तब हो जाता हैं दोनों का एक जैसा हाल।
सही जाती न एक पल की भी दूरी।
दोनों बन जाते एक दूसरे की कमजोरी।
दोनों करते एक दूसरे की फिक्र बड़ी।
बहुत मजबूत हो जाती दोनों के रिश्ते की कड़ी।
हर-पल रहता अब डर यहीं।
टूट न जाए सांसों की डोर कहीं।
न जाने कब किसकी सांसों की गिनती हो जाए पूरी।
दोनों की है एक दुसरे के बिन जिंदगी अधूरी।
पति-पत्नी का रिश्ता है ऐसा।
बिल्कुल कुदरत के करिश्मा जैसा।।







