संवाददाता कानड़ :गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
4 किलोमीटर का मार्ग गड्ढों में तब्दील ग्रामीण जनों के लिए बनी जर्जर सड़क मुसीबत।
योजना के नाम पर पलीता लगा रहे है ग्रामीण बोले सड़क पर पुनः डामरीकरण हो।
कानड़ : प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत अनेक गांवों में सड़क बनाई गई जिसमें अधिकांश गांव की सड़क अधिक समय तक चल रही है और कुछ गांव की सड़के पूरी तरह जर्जर हो चुकी है इसी के उपरांत मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अंतर्गत शिवगढ़ गांव की सड़क का अंतिम बार डामरीकरण 2008 हुआ इसके बाद से नियमित मरम्मत के नाम पर सिर्फ गड्ढो में डामर डाल दिया जाता है शिवगढ़ तक पहुंचने वाला मार्ग 4 किलोमीटर तक लंबा है जो आगर सारंगपुर रोड से जुड़ता है इन दोनों आने वाले बदहालो के कारण ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है इंदौर स्थित कंस्ट्रक्शन फर्म द्वारा इस सड़क का निर्माण में कराया गया था लेकिन सड़क बनाने के कुछ समय बाद डमार उखड़ना शुरू हो गया उसके बाद ठेकेदार ने मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीण का कहना है कि सड़क की इतनी खराब गुणवत्ता रही कि आज की हालत यहां है कि गड्ढ़ों में सड़क ढूंढना बड़ी मुश्किल हो गया है 4 किलोमीटर का सफर तय करने में 3 गुना अधिक समय लगता है सड़क से गुजरने में सबसे ज्यादा परेशानी आती है गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को होती जिन अस्पताल ले जाते समय छठ को के कारण पीड़ा सहनी करनी पड़ती है वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले भी आए दिन असुविधा झेल रहे हैं उड़ती धूल सीधे राहगीरों की आंखों में और स्वास्थ्य पर असर डाल रही है सड़क की पूरी तरह हालत खराब हो चुकी है नुकीली की गिट्टियां और बड़े-बड़े पत्थर नजर आते हैं दो पहिया वाहन चालकों संतुलन बिगड़ जाने से वहां गिर जाते हैं सरपंच शंकरलाल मालवीय सचिव मनीष शर्मा नंदकिशोर शर्मा राधेश्याम कुम्भकार मोहनलाल प्रजापत सोनू सेन देवकरण सेन ,मोहन सुनील मालवीय मुकेश प्रजापत रईस खान, शेर खान, जावेद खान राहुल गुर्जर सहित ग्रामीण जनों ने बताया कि शासन गांव शहर को जोड़ने के लिए करोड़ों रुपए की सड़के बना रही है लेकिन अधिकारी ठेकेदार के लापरवाही के कारण योजनाएं अपने उद्देश्य पर खड़ी नहीं उतर रही है यहां स्थिति केवल शिवगढ़ रोड की नहीं है कहीं जगह इसी प्रकार भ्रष्टाचार के उदाहरण देखने को मिल रहे हैं
ग्रामीणों को कहने पर 8 दिसंबर 2025 को शिवगढ़ मार्ग की खबर नई दुनिया पेपर मे प्रकाशित की गई थी उसके बादज्ञ से गड्ढे में डामर डाला शुरू किया गया था
लेकिन ग्रामीणों द्वारा गड्ढ़ों में डामर भरने से ठेकेदार को मना कर दिया गया था ग्रामीणों को कहना था की पूरी सड़क का निर्माण हो शुरू से कराया जाए
धार्मिक मार्ग होने से बड़ी परेशानी
यहां सड़क से शिवगढ़ को मुख्य मार्ग से जोड़ती है और इसी रास्ते से बाहरी श्रद्धालु देव डूंगरी धाम पहुंचते हैं जगह-जगह बने बड़े घंटे और उखड़ी सड़़क रहागीरो के लिए खतरा बनी हुई है






