शंकराचार्य गद्दी, गाड़ू घड़ी -तेल कलश एवं विष्णु वाहन गरुड़ बदरीनाथ धाम रवाना।

Spread the love

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

 सौजन्यः प्रकाश कपरुवाण (जोशीमठ)

                          (नया अध्याय)

शंकराचार्य गद्दी, गाड़ू घड़ी -तेल कलश एवं विष्णु वाहन गरुड़ बदरीनाथ धाम रवाना।

                 ज्योतिर्मठः भगवान बद्रीविशाल के कपाट खुलने से पूर्व की मान्य धार्मिक परंपरा के अनुसार मंगलवार को नृसिंह मंदिर प्रांगण में पंच पूजा के उपरांत मुख्य पुजारी श्री रावल आद्य जगदगुरु शंकराचार्य की गद्दी, गाड़ू घड़ी -तेल कलश एवं विष्णु वाहन गरुड़ के साथ श्री बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान हुए। मंगलवार को पहला प्रवास पाण्डुकेश्वर में होगा। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने ज्योतिर्मठ नृसिंह मंदिर से डोलियों के प्रस्थान के शुभ अवसर पर शुभकामनाएँ दी है।

भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने को लेकर सनातन धर्मावलंबियों में उत्साह का वातावरण है, बीकेटीसी द्वारा भगवान नृसिंह के मंदिर को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया था। शंकराचार्य की गद्दी के प्रस्थान से पूर्व पंच पूजा एवं मुख्य पुजारी श्री रावल ने नव दुर्गा मंदिर, वासुदेव मंदिर, राजराजेश्वरी देवी मंदिर एवं मठ भंडार में पूजा अर्चना कर निर्विघ्न यात्रा की कामना की।

पंच पूजा के दौरान मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग पी. नम्बूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, वाणी विलास डिमरी व अमित बन्दोंलिया, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, प्रभारी अधिकारी बद्रीनाथ गिरीश चौहान, प्रभारी अधिकारी जोशीमठ युद्धबीर पुष्पवाण, नृसिंह मंदिर प्रभारी राजेन्द्र सेमवाल, सब नोडल अधिकारी प्रोटोकॉल संदीप कपरुवाण, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, देवपुजाई समिति के अध्यक्ष अनिल नंबूरी, रैंकवाल पंचायत के अध्यक्ष अनूप पंवार, पीठ पुरोहित पंडित हितेश सती, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भण्डारी, सहित हक हकूक धारी समाज, महिला मंगल दल एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद रही।

नृसिंह मंदिर मे सभी धार्मिक परंपराओं को पूर्ण करने के उपरांत सेना की गढ़वाल स्काउट्स की मधुर बैण्ड धुन व स्कूलों के घोष वादन के साथ कीर्तन भजन करते हुए पवित्र डोलियों को बदरीनाथ धाम के लिए विदा किया गया। मंगलवार को पहला प्रवास पाण्डुकेश्वर मे होगा।

बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने शंकराचार्य की पवित्र गद्दी, विष्णु वाहन गरुड़ व मुख्य पुजारी श्री रावल के बदरीनाथ धाम प्रस्थान से पूर्व नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ में आयोजित हुए भव्य धार्मिक कार्यक्रम मे उपस्थित रहने एवं कार्यक्रम को उत्सव का रूप देने में सहभागिता के लिए देवपुजाई समिति, समस्त महिला मंगल दलों, शिक्षण संस्थाओं एवं सभी जनप्रतिनिधियों, व्यापार संघ, होटल एसोसिएशन का बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                 (नया अध्याय)     राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का…

    महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर बहस, कांग्रेस विधायक तिवारी की सरकार को चुनौती, कहा महिलाओ के लिए 33% आरक्षण लागू होता है और अल्मोड़ा विधानसभा की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके परिवार से कोई महिला नहीं लड़ेगी चुनाव।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    • By User
    • April 25, 2026
    • 3 views
    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 6 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर बहस, कांग्रेस विधायक तिवारी की सरकार को चुनौती, कहा महिलाओ के लिए 33% आरक्षण लागू होता है और अल्मोड़ा विधानसभा की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके परिवार से कोई महिला नहीं लड़ेगी चुनाव।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 19 views

     मैं फकीर सा पत्रकार

    • By User
    • April 25, 2026
    • 5 views
     मैं फकीर सा पत्रकार

    कन्नौज में यूपी होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारियां पूरी, अफसरों ने परखा सुरक्षा इंतजाम।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 5 views
    कन्नौज में यूपी होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारियां पूरी, अफसरों ने परखा सुरक्षा इंतजाम।

    कन्नौज पुलिस को मिला आधुनिकता का उपहार, उच्च अधिकारियों ने किया नई सुविधाओं का लोकार्पण।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 13 views
    कन्नौज पुलिस को मिला आधुनिकता का उपहार, उच्च अधिकारियों ने किया नई सुविधाओं का लोकार्पण।