ऊखीमठः भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग जनपद रुद्रप्रयाग के चंद्रपुरी में संपन्न हुआ।

Spread the love

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

                        (नया अध्याय)

             ऊखीमठः भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग जनपद रुद्रप्रयाग के चंद्रपुरी में संपन्न हुआ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अंत्योदय, एकात्म मानववाद और संगठन के मूल्यों के आधार पर वैचारिक रूप से सशक्त बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक राष्ट्र सेवा का संकल्प पहुँचाना है। जो बूथ स्तर तक राष्ट्र निर्माण की विचारधारा को मजबूत करता है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार ने प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षार्थियों को कार्य विस्तार ‘विषय पर विषय वक्ता के रूप ने कहा कि कार्य विस्तार का अर्थ केवल सदस्य बढ़ाना नहीं, बल्कि संगठन को बूथ स्तर (बूथ स्तर से केंद्र स्तर तक) तक मजबूत और सक्रिय बनाना है।

कहा कि कार्य विस्तार का उद्देश्य ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, इसलिए कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और व्यवस्थित कार्यशैली के माध्यम से जनता और संगठन के बीच सेतु का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विकास यात्रा और विचारधारा के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे वैचारिक रूप से सशक्त होकर जनता के बीच जा सकें।

कहा कि कार्य विस्तार के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लाभार्थियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हैं।

इस से पहले पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने प्रथम सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वालित कर भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए, हमारा वैचारिक अधिष्ठान विषय पर विषय वक्ता के रूप में कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय का दर्शन ही हमारे वैचारिक अनुष्ठान का आधार है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की परिकल्पना करता है।

प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने विचार परिवार विषय पर विषय वक्ता के रूप में कहा कि राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक मूल्यों, अंत्योदय और भारतीय परिवार प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया।

कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने अपनी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं और उनके कल्याण में संगठन की भूमिका विषय पर विषय वक्ता के रूप में कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार “गरीबी मुक्त भारत” का सपना पूरा करने के लिए हर गरीब के द्वार तक विकास पहुंचा रही है। कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं को सेवा-समर्पण भाव से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में सशक्त सेतु का काम करना है।

इस दौरान प्रदेश मंत्री श्री नलिन भट्ट ने भाजपा का इतिहास और विकास, राज्य मंत्री श्री रामचंद्र गौड़ ने कार्यकर्ता विकास संभाल और अपेक्षाएं, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्री कोस्तुभानंद जोशी ने कार्य पद्धति, राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल ने देश के समक्ष चुनौतियां राजनीतिक एवं सामाजिक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रघुवीर बिष्ट ने व्यवहारिक सत्र, प्रदेश सहसंयोजक मीडिया श्री विकास तिवारी ने सोशल मीडिया एवं मीडिया विषय पर विषय वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए अपना विस्तृत उद्बोधन दिया।

जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता करते हुए सभी विषयों के वक्ताओं एवं सभी प्रशिक्षार्थियों का आभार प्रकट कर सफल प्रशिक्षण पर सभी प्रशिक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण वर्ग के समापन की घोषणा की।

इस दौरान जिला प्रभारी सतीश लखेड़ा, सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, वर्ग प्रभारी नलिन भट्ट ,वर्ग संयोजक विनोद देवशाली, वर्ग पालक अरुण चमोली, केदारनाथ विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आशा नौटियाल, राय सिंह राणा, अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम कठेत, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, विजय कप्रवान, ऐश्वर्या रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, शकुंतला जगवान, वाचस्पति सेमवाल, दिनेश उनियाल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत रितु नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम कंडारी, पंकज भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल सहित सभी अपेक्षित प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                 (नया अध्याय)     राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का…

    महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर बहस, कांग्रेस विधायक तिवारी की सरकार को चुनौती, कहा महिलाओ के लिए 33% आरक्षण लागू होता है और अल्मोड़ा विधानसभा की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके परिवार से कोई महिला नहीं लड़ेगी चुनाव।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    • By User
    • April 25, 2026
    • 3 views
    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 6 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर बहस, कांग्रेस विधायक तिवारी की सरकार को चुनौती, कहा महिलाओ के लिए 33% आरक्षण लागू होता है और अल्मोड़ा विधानसभा की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके परिवार से कोई महिला नहीं लड़ेगी चुनाव।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 19 views

     मैं फकीर सा पत्रकार

    • By User
    • April 25, 2026
    • 5 views
     मैं फकीर सा पत्रकार

    कन्नौज में यूपी होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारियां पूरी, अफसरों ने परखा सुरक्षा इंतजाम।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 5 views
    कन्नौज में यूपी होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारियां पूरी, अफसरों ने परखा सुरक्षा इंतजाम।

    कन्नौज पुलिस को मिला आधुनिकता का उपहार, उच्च अधिकारियों ने किया नई सुविधाओं का लोकार्पण।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 13 views
    कन्नौज पुलिस को मिला आधुनिकता का उपहार, उच्च अधिकारियों ने किया नई सुविधाओं का लोकार्पण।