संवाददाता कन्नौज: दीप सिंह
(नया अध्याय)
जनता की आवाज बना ‘जनता दर्शन’, एसपी ने सुनी हर फरियाद — त्वरित न्याय का भरोसा
कन्नौज, 21 अप्रैल 2026: जनपद कन्नौज में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम एक बार फिर आमजन की उम्मीदों का केंद्र बना, जहां विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं।
पुलिस कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई के दौरान एसपी ने हर शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को प्रगति की जानकारी देना अनिवार्य बताया गया।
‘जनता दर्शन’ के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद की यह पहल न केवल विश्वास को मजबूत कर रही है, बल्कि आम नागरिकों को न्याय की सहज और प्रभावी व्यवस्था भी उपलब्ध करा रही है।







