“ऊं नम् शिवाय जय जय श्री केदार ” के उदघोष के साथ विधि-विधान पूर्वक खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट। 

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी रुद्रप्रयागः डा. हरीश गौड़

 

                 (नया अध्याय)

 

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026

 

 

  “ऊं नम् शिवाय जय जय श्री केदार “ के उदघोष के साथ विधि-विधान पूर्वक खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट। 

 

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री केदारनाथ धाम के कपाटोत्सव‌ के साक्षी बने, सभी श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई प्रथम पूजा: हेमंत द्विवेदी

 

     श्री केदारनाथ धाम: 22 अप्रैल।  विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों तथा ऊं नम् शिवाय जय श्री केदार के उदघोष के साथ आज बुधवार 22 अप्रैल को प्रात: 8 बजे विधि- विधान से खुल गये है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाटोघाट्न के साक्षी बने। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केदारनाथ धाम से बताया कि कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई।

 

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से पूजा में शामिल है मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की आशा व्यक्त की कि इस यात्रा बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन को पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार चारधाम में तीर्थयात्रियों को हर संभव यात्री सुविधायें मुहैया कराने हेतु प्रतिबद्ध है बताया कि साढ़े बीस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड चारधाम हेतु पंजीकरण करा लिया है।

 

उल्लेखनीय है कि कपाट खुलने के अवसर पर आज लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संदेश में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं दी।

 

कपाट खुलने के अवसर हेतु दानी दाताओं के सहयोग से बीकेटीसी द्वारा श्री केदारनाथ धाम को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया। बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के लिए भंडारे भी लगाये। श्री केदारनाथ धाम में विगत दिनों से मौसम सामान्यतौर पर साफ है संपूर्ण केदारनाथ क्षेत्र में हल्की बर्फ नजर आ रही है तथा मौसम सर्द बना हुआ है।

 

कपाट खुलने की प्रक्रिया आज सुबह पांच बजे से शुरू हुई सुबह साढ़े पांच बजे से श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी )कर्मचारी मंदिर परिसर में तैनात हो गये थे सुबह सात बजे श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी टी गंगाधर लिंग, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिलाधिकारी एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा, धर्माचार्यों वेदपाठीगणों भैरव नाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला ने पूरब द्वार से मंदिर में प्रवेश किया तथा मंदिर के गर्भगृह के द्वार की पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

 

 

देवी देवताओं का आव्हान कर जन कल्याण की कामना तथा संकल्प के साथ ही ठीक प्रातः आठ बजे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिये गये।इसी समय मंदिर का मुख्य अर्थात दक्षिण द्वार भी खुल गया।

 

 

 बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस अवसर पर यात्रा से जुड़े सभी विभागों का आभार जताया कहा कि मंदिर समिति श्रद्धालुओं को सरल सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में श्री केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ है। बताया कि केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों का प्रवेश सर्वथा वर्जित रहेगा। मंदिर से 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है फोटोग्राफी, वीडियो ग्राफी एवं रील निर्माण प्रतिबंधित किया गया है। बताया कि समिति तीर्थयात्रियों की सेवा हेतु तत्पर है।यहां यह उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी बीते कल मंगलवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के साथ पैदल चलकर श्री केदारनाथ धाम पहुंचे।

 

 

उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान भैरवनाथ जी की पूजा हुई। जबकि बाबा केदार की पंच मुखी डोली 20 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम प्रस्थान हुई

विभिन्न पड़ावों से पैदल मार्ग से बीते मंगलवार शाम को श्री केदारनाथ धाम पहुंची ।

 

आज कपाट खुलने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, बीकेटीसी सदस्य महेन्द्र शर्मा, प्रह्लाद पुष्पवान डा. विनीत पोस्ती केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण,सहित बड़ी संख्या यें तीर्थ पुरोहितगण, हकहकूकधारी, तथा तीर्थयात्री मौजूद रहे।

 

यह कि उत्तराखंड चारधामों में इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट कल गुरुवार 23 अप्रैल को प्रात: सवा छ: बजे खुलेंगे। तथा श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 19अप्रैल को खुल चुके है।

 

  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                 (नया अध्याय)     राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का…

    महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर बहस, कांग्रेस विधायक तिवारी की सरकार को चुनौती, कहा महिलाओ के लिए 33% आरक्षण लागू होता है और अल्मोड़ा विधानसभा की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके परिवार से कोई महिला नहीं लड़ेगी चुनाव।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    • By User
    • April 25, 2026
    • 3 views
    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 6 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर बहस, कांग्रेस विधायक तिवारी की सरकार को चुनौती, कहा महिलाओ के लिए 33% आरक्षण लागू होता है और अल्मोड़ा विधानसभा की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके परिवार से कोई महिला नहीं लड़ेगी चुनाव।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 19 views
    महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर बहस, कांग्रेस विधायक तिवारी की सरकार को चुनौती, कहा महिलाओ के लिए 33% आरक्षण लागू होता है और अल्मोड़ा विधानसभा की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके परिवार से कोई महिला नहीं लड़ेगी चुनाव।

     मैं फकीर सा पत्रकार

    • By User
    • April 25, 2026
    • 5 views
     मैं फकीर सा पत्रकार

    कन्नौज में यूपी होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारियां पूरी, अफसरों ने परखा सुरक्षा इंतजाम।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 5 views
    कन्नौज में यूपी होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारियां पूरी, अफसरों ने परखा सुरक्षा इंतजाम।

    कन्नौज पुलिस को मिला आधुनिकता का उपहार, उच्च अधिकारियों ने किया नई सुविधाओं का लोकार्पण।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 13 views
    कन्नौज पुलिस को मिला आधुनिकता का उपहार, उच्च अधिकारियों ने किया नई सुविधाओं का लोकार्पण।