

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय)
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत।
रुद्रप्रयागः की तहसील ऊखीमठ में दर्दनाक हादसा जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद SDRF की टीम ने देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
मामला जिले के भीरी-ककोला मोटर मार्ग का है, जहां बीती रात करीब 11 बजकर 54 मिनट पर एक वाहनअनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही SDRF की टीम अगस्तमुनि पोस्ट से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई में गिरे वाहन तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण था, बावजूद इसके टीम ने साहस दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में वाहन में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। SDRF टीम ने अब तक सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया है, तथा पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।







