सम्पादक (अल्मोड़ा): दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।
अल्मोड़ाः परिवहन विभाग अल्मोड़ा के आरटीओ कार्यालय द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत लमगड़ा महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आरटीओ अल्मोड़ा श्रीमती अनीता चंद्र के निर्देशानुसार, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के बारे चलाया गया।
इस अवसर पर अनीता चंद्र ने कहा कि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनता के बीच यह जागरुकता संदेश जाना चाहिए कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पूर्ण रूप पालन करें और अपने अमूल्य जीवन को सुरक्षित बचाएं।
इस मौके पर दल नेता आशीर्वाद गोस्वामी ने कहा कि यह परिवहन विभाग की अच्छी पहल है कि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से रोड सेफ्टी के लिए पूरे कुमाऊं में जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं और यातायात के नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर कलाकार के रूप में संदीप सिंह नयाल, दीपक आर्य, पंकज आर्या, पवन कुमार, जगदीश तिवारी, पंकज भगत आदि लोग शामिल थे।







