पेशावर काण्ड को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यालय में बैठक।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय)

 

 

 

पेशावर काण्ड को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यालय में बैठक।

 

 

 

 

             अल्मोड़ा:  पेशावर काण्ड की 96वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्दी वर्मा ने की तथा संचालन नारायण राम द्वारा किया गया।

 

बैठक में वक्ताओं ने पेशावर काण्ड के वीर सिपाहियों, विशेष रूप से चन्द्र सिंह गढ़वाली के साहस और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एडवोकेट भारती, जीवन चन्द्र, जे. सी. बसीम, अहमद पान बोरा, राजू गिरि, आर्य समाज के दयाकृष्ण काण्डपाल, दिनेश भीट्ट तथा साकिब सहित अन्य उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

 

वक्ताओं ने वर्तमान समय में मजदूरों की समस्याओं पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज भी मजदूर वर्ग को उचित मजदूरी, सुरक्षित कार्य वातावरण और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं। कई स्थानों पर श्रमिकों का शोषण हो रहा है और उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

 

बैठक में यह भी कहा गया कि सरकार को मजदूरों के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए, न्यूनतम मजदूरी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना चाहिए तथा श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य, आवास और रोजगार सुरक्षा की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए।

 

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पेशावर काण्ड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अध्यक्षता कर रही आनन्दी बर्मा ने वीरचन्द्र सिंह गढवाली को श्रद्धान्जली देते हुवे बैठक का समापन किया।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी