संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
कन्नौज में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, 30वीं अंतरजनपदीय पुलिस प्रतियोगिता का भव्य समापन।

कन्नौजः पुलिस लाइन्स कन्नौज में आयोजित कानपुर जोन की 30वीं अंतरजनपदीय पुलिस (महिला एवं पुरुष) भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता वर्ष-2026 का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कानपुर जोन की कुल 9 जनपदीय टीमों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने पूरे मनोयोग के साथ प्रतिस्पर्धा कर आयोजन को सफल बनाया।
समापन समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र श्री हरीश चन्द्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास और अनुशासन का माध्यम बताया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रनव कुमार सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






