दीप प्रज्वलित कर पंचायती राज दिवस पर कन्नौज में मॉडल युवा ग्राम सभा का शुभारंभ।

Spread the love

 

संवाददाता  कन्नौज (उ. प्र.):  दीप सिंह 

 

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

दीप प्रज्वलित कर पंचायती राज दिवस पर कन्नौज में मॉडल युवा ग्राम सभा का शुभारंभ।

 

              कन्नौज:  राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद कन्नौज के छिबरामऊ तहसील क्षेत्र स्थित भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर में मॉडल युवा ग्राम सभा एवं ELP-PDS प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कन्नौज के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें 100 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी, चेयरमैन हरिहर सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडे, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अजय त्रिपाठी, भारतीय संस्कृति युवा मंडल हसेरन के अध्यक्ष मो. मुनव्वर, जिला महामंत्री शुभम विद्यार्थी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

 

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी ने कहा कि मॉडल युवा ग्राम सभा उत्तर प्रदेश में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है और इसकी शुरुआत कन्नौज से होना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक समझ और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मॉडल युवा ग्राम सभा का सजीव मंचन प्रस्तुत किया। युवाओं ने सरपंच, सचिव, वार्ड सदस्य, ग्राम विकास अधिकारी सहित विभिन्न भूमिकाएं निभाते हुए ग्राम सभा की कार्यप्रणाली को दर्शाया। उन्होंने सड़क, नाली, पेयजल, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान भी प्रस्तुत किए।

 

इस दौरान मनरेगा सहित विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। युवाओं ने ग्राम विकास योजना (GPDP) तथा बजट निर्माण प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत कर पंचायत स्तर की कार्यप्रणाली को स्पष्ट किया।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ELP-PDS प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

 

प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक होते हैं। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका अंजना बाजपेई ने किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और उपस्थित जनसमूह ने इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि