अयोध्या में जीत का शोर मचाने वाली पीडीए पर लगा कलंक, अब पछता रहीं जनता।

Spread the love

 पंकज सीबी मिश्रा (सम्पादक) जौनपुर यूपी

   अयोध्या में जीत का शोर मचाने वाली पीडीए पर लगा कलंक, अब पछता रहीं जनता।

  जौनपुर:  अयोध्या में एक नाबालिग बच्ची से रेप की खबर ने सनसनी मचा दी है और आरोपी नेता मोईद खान है, जो सपा से जुड़ा बताया जा रहा और नगर अध्यक्ष भी है। अयोध्या में नाबालिक लड़की के साथ सपा नेता मोईद खान और उसके नौकर द्वारा रेप के आरोप पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बचाव बयान बेहद शर्मनाक और घृणित है। सपा द्वारा घोषित ‘अयोध्या के राजा’ फ़ैजाबाद सांसद अवधेश के साथ मंच साझा करने वाला मोईद खान अयोध्या में कुकर्म का कांड कर रहा और अखिलेश और तमाम पीडीए पार्टी के बेशर्म नेता उसे बचा रहें। जो उस कुकर्मी का साथ दें रहे हैं वह सरासर अपराध कर रहें है। नाबालिग लड़की दलित है और उस पर बाकी दलों कांग्रेस सपा आप इत्यादि की चुप्पी चुभ रहीं। कैसी जनता है जो ऐसे बहुरूपियों को चुनती है। धिक्कार है। कहां है ये इंडी वाले ? संविधान बचाने वाले। पीडीए के रक्षक। शर्म करो तुम लोग इस स्तर तक गिर कर अपने नेता के लिए उस बच्ची के साथ खड़े नहीं हो सकते। नेता सदन रहें अखिलेश यादव नें ये शर्मनाक बयान दिया कि पीड़िता का डीएनए टेस्ट हो अर्थात बतौर अखिलेश अयोध्या की बलात्कार पीड़िता ने जो बयान दिया है वह झूठ हो सकता है जबकि आपको बता दें कि वह निषाद समुदाय की दलित लड़की है और कुछ लोगो लो लगता है कि वह झूठ बोल रही है। पहले उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाना कितना उचित है। कितना शर्मनाक बयान है अखिलेश जी आपका। बतौर अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट के बाद जब साबित हो जाएगा कि मोइन खान और राजू खान बलात्कारी है तब जाकर कोई कार्यवाही होनी चाहिये। सपा सुप्रीमों साहब! 2012 से 2017 मे आपके ही मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान बदायूं रेप कांड हुआ था ? डीएनए टेस्ट के लिए लिखा था क्या आपने ? कोई ऑर्डर किया था क्या आपने ? ये वही जगह है बदायूं जहा पर रेप पीड़िता की लाशें लटकाई गई थी आपके कार्यकाल के दौरान माननीय अखिलेश यादव जी याद है या भूल गए आप। शर्म बेच कर खा गए ये नेता आखिर कैसे खुद को दलितों का हितैषी बताते है ! तब भी रेप के कई ऐसे मामले हुए थे जो आपकी सरकार को ले डूबी थी ? कुछ न्याय वाला बयान अयोध्या कांड पर भी बोल दीजिए अखिलेश यादव जी ? ये उसी समाज के लोग है जो आपके सांसद श्री अवधेश प्रसाद को अयोध्या से वोट देकर के जीतवाये है ? कम से कम गैंगरेप के आरोपी को समाजवादी पार्टी के सभी पदो से निष्कासित कर देना चाहिए आपको ? ये खास चचा फस गए है जो समाजवादी पार्टी के नेता है इसलिए अपने चाचा को बचा रहे है आप ! आप उसी पार्टी के कर्ता धर्ता है जिसके बॉस यह कहा करते थे कि बच्चों से गलतिया हो जाती है। अखिलेश यादव ने ऐसा शर्मनाक बयान देकर साबित कर दिया जब अपराधी विशेष कौम का हो तब यह अखिलेश यादव उसे बचाने में जुट जाता है। हाँ, एक बात और, जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब एक भी बलात्कार पीड़िता या बलात्कारी की डीएनए जांच क्यों नहीं की गई थी ? अयोध्या का सांसद जिसको सदन में अखिलेश यादव अयोध्या का राजा भी कहते हैं। सांसद के साथ में जो व्यक्ति समाजवाद की टोपी लगा कर सीना तान कर खड़ा है यही है मोहम्मद मोईद खान है जिस पर आरोप है कि इसने गरीब हिंदू बच्ची को नौकरी का झांसा देकर बलात्कार किया। और हिंदू ओबीसी बच्ची जो मात्र 12 साल की है उसको गर्भवती भी कर दिया। लेकिन अभी तक समाजवादी पार्टी के बलात्कारी मोईद खान के विरोध में समाजवादियों के राजा ने कोई टिप्पणी नहीं की है। हो सकता है यहाँ राजा भी इस मंत्री के काले कारनामों में इसका साथी हो। इस राजा का इन कांड में कितना हाथ और साथ रहा है इस बात की भी दमदारी से जाँच होनी चाहिए। जनपद जौनपुर के राजनीतिक विश्लेषक और पत्रकार पंकज सीबी मिश्रा नें टिप्पणी करते हुए पूछा कि इस मोईद खान क़ी बेकरी में जहरीला प्रोडक्ट बनता था, मिलावट थी, गंदगी थी तब ज्ञात हुआ जब कांड खुला ! अब ज्ञात होता है कि इसने अवैध कब्ज़ा कर जमीन पर तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स तान रखा था…इसने मकान का निर्माण अवैध तरीके से किया हुआ था। ये तमाम अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त था। सवाल ये है इतने अपराध और अवैध गतिविधियों में लिप्त मोईद खान आखिर आराम से नेतागिरी करता काहे घूम रहा था! क्यों अबतक प्रशासन इसपर कार्यवाही नहीं किया। सात साल से ऊपर से सत्ता योगी जी के पास है फिर आखिर कितना समय और चाहिए जब ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसेगा! कितने शहर गाँव में कितने ऐसे मोईद खान हैं जिनपर प्रशासन तब कार्यवाही करेगा जब वे किसी बच्ची को अपना शिकार बना डालेंगे। आखिर जब कोई पूर्व से अपराधिक गतिविधियों से जुडा है तो उसपर एक्शन पहले क्यों न हुआ। बेकरी पर फ़ूड सेफ्टी वाले न पहुंचे।क्यों अवैध कब्ज़े पर एसडीएम साब ने ऑंखें मुंदे रखी थी दर्ज मामलों पर थाना मौन रहा। आखिर कब तक पब्लिक को राजनिती के अयोध्याकांड से छला जायेगा !

  • Related Posts

       “सिंह की तरह दहाड़ो, भेड़ की तरह मत चलो!”

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिक अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति गोबरा नवापारा (राजिम)  रायपुर (छ.ग.)                 (नया अध्याय, देहरादून)…

    किताबों की अनोखी दुनिया

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका-इनाया यादव कक्षा-तीसरी बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत (बिलासपुर)             (नया अध्याय, देहरादून)     किताबों की अनोखी दुनिया   मेरी कल्पना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 3 views
    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    • By User
    • May 15, 2026
    • 7 views
    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    • By User
    • May 15, 2026
    • 8 views
    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    • By User
    • May 15, 2026
    • 6 views
    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम रहे हाउस अरेस्ट

    • By User
    • May 15, 2026
    • 7 views
    लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम रहे हाउस अरेस्ट

    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?

    • By User
    • May 15, 2026
    • 12 views
    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?