जनगणना–2027 का प्रथम चरण शुरू, 24 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

              (नया अध्याय)

 

 

 

जनगणना–2027 का प्रथम चरण शुरू, 24 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य।

 

 

जनपद में 19 चार्ज क्षेत्र, 1373 प्रगणक एवं 252 पर्यवेक्षकों की तैनाती।

 

 

 

 

 

 

                  अल्मोड़ा: भारत की जनगणना–2027 का प्रथम चरण दिनांक 25 अप्रैल 2026 से जनपद अल्मोड़ा में प्रारम्भ हो गया है। इस चरण के अंतर्गत जनपद में 01 चार्ज नगर निगम, अल्मोड़ा तथा शेष क्षेत्रों में 18 चार्ज सहित कुल 19 चार्ज क्षेत्र बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में 01 मास्टर ट्रेनर, 40 फील्ड ट्रेनर, लगभग 1373 प्रगणक तथा लगभग 252 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है, जो निर्धारित अवधि में कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करेंगे।

 

जनगणना के प्रथम चरण में दिनांक 25 अप्रैल 2026 से लेकर 24 मई 2026 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकान सूचीकरण तथा भवन गणना का कार्य किया जाएगा। इस बार की जनगणना पूर्ण रूप से डिजिटल माध्यम से संपादित की जा रही है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी। नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रगणकों को उनके द्वारा पूछे जाने वाले 33 सरल प्रश्नों का सही एवं पूर्ण उत्तर प्रदान करें, ताकि आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित हो सके।

 

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला है। अतः सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, जिससे विकास की गति को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

 

उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी पूर्णतः सुरक्षित रखी जाएगी तथा इसे किसी भी अन्य प्रयोजन हेतु साझा नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए भारत की जनगणना–2027 हेतु जारी टोल फ्री नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)