मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
राजीव लोचन साह की अध्यक्षता में उत्तराखंड लोकवाहनी की बैठक।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड लोकवाहनी की बैठक वाहनी के अध्यक्ष राजीव लोचन साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण को लोकसभा की सीटों के साथ जोड़कर भारतीय जनता पार्टी भ्रम फैला रही है। वक्ताओं ने कहा कि वास्तव में यदि सरकार महिला आरक्षण लागू करना चाहती है तो लोकसभा की मौजूदा सीटों पर ही संविधान की व्यवस्था के अनुरूप महिलाओं को तत्काल आरक्षण दिया जाना चाहिये। सरकार चाहे तो सभी राजनैतिक दलों के साथ आमराय बना सकती है संसद की सीटों को बढाना एक अलग मुद्दा है उस पर विस्तार से चर्चा हो सकती है।
बैठक मे इस बात पर चिन्ता व्यक्त की गई कि पर्यटन का मौजूदा स्वरूप उत्तराखण्ड़ के लिये खतरनाक हो गया है, फिर चाहे धार्मिक पर्यटन हो या सैर सपाटे वाला ये दोनों ही पर्यटन पहाड़ो के लिये अभिसाप बनते जा रहे है। अनियन्त्रित पर्यटन के कारण सड़को के साथ ही छोटे छोटे शहरों पर भारी दबाव के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। थराली व धराली जैसी प्रकृतिक आपदाओं के रूप में पर्यावरणीय संकटों का कारण बन रहा है।बैठक में अंकिता हत्याकाण्ड़ पर भी चर्चा हुई कहा कि इस प्रकरण में सरकार बेहद गैर जिम्मेदाराना तरीके से काम कर रही है ना तो सी. बी.आई. ने जांच शुरु की है ना ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी मे निष्पक्ष जांच करने की जनता द्वारा उठाई गई मांग को माना गया है। जनता की मांग है कि मांग सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो ताकि अंकिता के दोषियों का पर्दाफास हो सके।
बैठक मे मनुष्य व वन्यजीव संघर्ष पर भी चिन्ता के साथ नाराजगी व्यक्त की गई। कहा गया कि एक ओर सरकार धार्मिक उन्माद पैदा कर रही है दूसरी ओर लोग हिंसक जानवरों का निवाला बन रहे है। लोगो की जिंदगियाँ बचाने मे वन विभाग पूरी तरह अक्षम सबित हो रहा है। बैठक का समापन करते हुए राजीव लोचन साह ने कहा कि डा. शमशेर सिंह बिष्ट की आठवी पुण्यतिथि पर पुन: विद्वानों के बीच संवाद आयोजित कराया जायेगा जिसमें विद्वान वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे। बैठक में राजीव लोचन साह, पूरन चन्द्र तिवारी, एड. जगत रौतेला, दयाकृष्ण काण्ड़पाल, जंगबहादुर थापा, अजयमित्र सिंह बिष्ट, एड.अजय सिंह मेहता, हारिस मुहम्मद, कुंदन आदि शामिल हुए तथा विचार व्यक्त किए।








