संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
गुरसहायगंज थाने में महिला बैरक का लोकार्पण, पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं।
कन्नौज: पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने थाना गुरसहायगंज परिसर में नव निर्मित महिला बैरक का विधिवत लोकार्पण किया। महिला पुलिसकर्मियों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर आवासीय व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बैरक का निर्माण कराया गया है।
लोकार्पण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने बैरक का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समुचित रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और अनुकूल कार्य-परिवेश उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।






