संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
प्रधानमंत्री के हरदोई आगमन पर कन्नौज में सख्त ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू।
कन्नौजः प्रधानमंत्री, भारत सरकार के 29 अप्रैल 2026 को जनपद हरदोई आगमन के मद्देनजर कन्नौज प्रशासन ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू करते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। सुरक्षा एवं सुचारु यातायात संचालन को देखते हुए यह विशेष डायवर्जन योजना लागू की गई है।
निर्देशानुसार कुसुमखोर स्थित हरदोई मोड़ से हरदोई जाने वाले सभी भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं मेहंदी घाट से मल्लावां और बिलग्राम हरदोई की ओर जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर भी रोक रहेगी।
कन्नौज से मेहंदी घाट, बिलग्राम, मल्लावां होते हुए सीतापुर और लखनऊ जाने-आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा। ऐसे वाहन कन्नौज बख्शीपुरवा से बिल्हौर होते हुए बांगरमऊ कट किलोमीटर 238 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
प्रशासन के अनुसार यह डायवर्जन व्यवस्था 28 अप्रैल 2026 की शाम 6 बजे से 29 अप्रैल 2026 की रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।
संपर्क सूत्र:
यातायात कमांड सेंटर – 7839865383
प्रभारी निरीक्षक यातायात, कन्नौज – 6392048536






