कौल्लू बैण्ड – स्वारी ग्वास मोटर मार्ग फिर विवादों में।  अधूरा कार्य छोड़ गायब हुई कार्यदाई संस्था।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                     (नया अध्याय)

 

 

कौल्लू बैण्ड – स्वारी ग्वास मोटर मार्ग फिर विवादों में।

 अधूरा कार्य छोड़ गायब हुई कार्यदाई संस्था।

 

               ऊखीमठः  लोक निर्माण विभाग डिवीजन रुद्रप्रयाग के अंतर्गत आने वाला कौल्लू बैण्ड – स्वारी ग्वास मोटर मार्ग एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। सड़क पर गड्ढों के भरान का कार्य अधूरा छोड़कर कार्यदाई संस्था के रफूचक्कर होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर मात्र लगभग 60 प्रतिशत गड्ढों को ही भरा गया और शेष हिस्से को यूं ही छोड़ दिया गया। इससे मार्ग की स्थिति जस की तस बनी हुई है। कई स्थानों पर गड्ढे पहले से भी अधिक खतरनाक हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग की खराब स्थिति को लेकर बीते मार्च माह में मुख्यमंत्री दरबार तक फरियाद पहुंचाई गई थी। इसके बाद उम्मीद जगी थी कि जल्द ही सड़क का समुचित सुधारीकरण होगा, लेकिन हकीकत इसके उलट साबित हुई। आधा-अधूरा काम कर कार्यदाई संस्था के गायब हो जाने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। प्रधान कविता नेगी का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को हर दिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात से पहले सड़क की हालत न सुधरी तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है।

 

पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह नेगी ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा न तो कार्य की नियमित निगरानी की गई और न ही गुणवत्ता का ध्यान रखा गया। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता पंचम सिंह नेगी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क का पूर्ण और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कहा कि वे अब सिर्फ आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होंगे, बल्कि धरातल पर काम देखना चाहते हैं इस संबंध में जब विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इससे लोगों में विभाग के प्रति अविश्वास और गहरा गया है।

 

दीपक सिंह नेगी, राजेश्वरी देवी, चैत सिंह नेगी, जसोदा देवी ने जिला प्रशासन और शासन से मामले का संज्ञान लेते हुए दोषी कार्यदाई संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

  • Related Posts

    चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, देहरादून)       चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के…

    न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)               न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशे के खिलाफ लगातार पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है कार्रवाई 

    • By User
    • May 10, 2026
    • 4 views
    नशे के खिलाफ लगातार पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है कार्रवाई 

    ममत्व की छांव

    • By User
    • May 10, 2026
    • 6 views
    ममत्व की छांव

    कहलाती है माँ.

    • By User
    • May 10, 2026
    • 20 views
    कहलाती है माँ.

    भारत की साझी संस्कृति के सूत्रधार डॉ. जाकिर हुसैन

    • By User
    • May 10, 2026
    • 18 views
    भारत की साझी संस्कृति के सूत्रधार डॉ. जाकिर हुसैन

    फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 19 views
    फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन।

    देवर्षि नारद जी के आदर्शों से ही संभव है जन-कल्याणकारी पत्रकारिता

    • By User
    • May 10, 2026
    • 7 views
    देवर्षि नारद जी के आदर्शों से ही संभव है जन-कल्याणकारी पत्रकारिता