संवाददाता वाराणसी: संतोष कुमार चतुर्वेदी
(नया अध्याय, देहरादून)
महँगी शिक्षा के खिलाफ युवाओं को संगठित होना होगा : केसरिया भारत।
पिंडरा, वाराणसी: महँगी शिक्षा और शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण के विरोध में रविवार को पिंडरा स्थित चंद्रा लॉन में केसरिया भारत द्वारा “छात्र-अभिभावक शिक्षा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती असमानता और निजी शिक्षण संस्थानों की मनमानी फीस को गंभीर सामाजिक संकट बताते हुए व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केसरिया भारत के प्रमुख संयोजक कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि देशभर में महँगी शिक्षा को लेकर असंतोष तेजी से बढ़ रहा है. निजी स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों की लगातार बढ़ती फीस ने मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को आर्थिक संकट में डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों की पढ़ाई पूरी कराने के लिए कर्ज लेने को मजबूर हैं, जिससे सामाजिक और आर्थिक असंतुलन पैदा हो रहा है. निजी शिक्षण संस्थानों में फीस निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और कई स्थानों पर मनमाने ढंग से शुल्क वसूला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सामाजिक विकास और समान अवसर उपलब्ध कराना है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में शिक्षा धीरे-धीरे व्यवसाय का रूप लेती जा रही है।
कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि “महँगी शिक्षा रूपी रावण का वध युवाओं और समाज को मिलकर करना होगा तथा इसके लिए संगठित आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है।”
कार्यक्रम में केसरिया भारत के प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह ने कहा कि संगठन पूरे देश में महँगी शिक्षा के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगा. संगठन के कार्यकर्ता घर-घर जाकर अभिभावकों और छात्रों को विद्यालयों द्वारा की जा रही आर्थिक लूट तथा सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक करेंगे.
उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में समय लग सकता है, लेकिन “महँगी शिक्षा रूपी रावण का विनाश निश्चित है।”
कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा को सुलभ और सस्ती बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें नए दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुभम पाण्डेय, सोनू गोंड, बालगोविंद शर्मा, आयुष सिंह, विवेक सिंह, मोहित, शिव तिवारी, विनय सिंह मरजाद, भानू प्रताप पाण्डेय, आनंद मिश्रा बब्बू, शिवम सिंह, भरत पाठक, प्रदीप विश्वकर्मा दीपक, रजनीकांत राय, सुंदरम सिंह, अधिवक्ता अश्वनी सिंह, राहुल पांडेय, ऋषभ सिंह लिटिल, तुषार सिंह, सुरेश पांडेय, अधिवक्ता अभिषेक राय, अधिवक्ता काजल सिंह, लवकुश मौर्य, गौरव सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सिंह एवं अध्यक्षता अधिवक्ता पशुपति पाठक ने किया। कार्यक्रम का समापन श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ।
गौरीश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, केसरिया भारत।
महँगी शिक्षा के खिलाफ युवाओं को संगठित होना होगा : केसरिया भारत।
गौरीश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, केसरिया भारत।🚩🚩







