मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
पांडिचेरी एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में विजेपी की जीत को लेकर अल्मोड़ा विजेपी कार्यकताओं ने मिष्ठान वितरण और पटाखे जलाए।
अल्मोड़ा: असम, पांडिचेरी एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के उपलक्ष्य में आज चौघानपाटा, अल्मोड़ा में मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और जीत का जश्न मनाया।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाएगी।
वहीं, कैलाश शर्मा ने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का फल है। उन्होंने कहा कि यह विजय आने वाले समय में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त करती है और कार्यकर्ताओं का उत्साह कई गुना बढ़ाती है।
नगर के मेयर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की यह विजय देशभर में सकारात्मक संदेश देने वाली है। उन्होंने इसे “जनता के विश्वास की जीत” बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिसका परिणाम चुनावों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह जीत भविष्य में होने वाले चुनावों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करती है।
इस अवसर पर बिट्टू कर्नाटक ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा इसी उत्साह के साथ उतरकर उत्तराखंड में पुनः प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।
मुख्य कार्यकर्ताओं में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ललित लटवाल, रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, महामंत्री प्रकाश भट्ट, राजीव गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, मनीष जोशी, पंकज भाकुनी, कैलाश गुरुरानी, जगदीश चौहान, संजय जोशी, मनोज तिवारी, मनोज सनवाल, मनोज जोशी, मुस्तकीम मालिक, अन्नू भोज, अभय शाह, रक्षित वर्मा, पंकज भाकुनी, अभिषेक तिवारी, रजा अली, अमित साह, संजय जोशी, पंकज जोशी, देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, देवाशीष नेगी, नवीन बिष्ट, चंदन लाल टम्टा, पीयूष कुमार, आनंद कनवाल, जगत भट्ट, नीरज सांगा, आशीष जोशी, आशीष डोगरा, कृष्ण बहादुर, राहुल कुमार, युवम, हरीश कनवाल, किशन बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, भूपेश ग़ैरा, महिला मोर्चा के कमला तिवारी, ममता शाह मीणा नेगी, पूनम त्रिपाठी मीरा मिश्रा, आशा बिष्ट, रेखा आर्या, के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया गया।









