मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)

स्वामी विवेकानन्दजी की आदमकद मूर्ति लगाने को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अल्मोड़ा: रामकृष्ण कुटीर,अल्मोड़ा द्वारा लोधिया के समीप विवेकानन्द की मूर्ति लगाने को लेकर आज कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज के संयोजन में स्वामी शुद्धिदानंद महाराज (अध्यक्ष, अद्वेत मायावती आश्रम, लोहाघाट), अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, इंजीनियर अनिंद्य रॉय, डॉ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया (संयोजक, स्वामी विवेकानन्द-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र) और सहया संयोजक डॉ. ललित जोशी के द्वारा अल्मोड़ा से क्वारब तक स्थलीय निरीक्षण किया गया।
स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी इस आध्यात्मिक क्षेत्र अल्मोड़ा में आये हैं। जब उनका आगमन हुआ था तो लोधिया से अल्मोड़ा का जनमानस उन्हें स्वागत करते हुए अल्मोड़ा लेकर आये। तब यह एक ऐतिहासिक क्षण रहा है। इस ऐतिहासिक क्षण को ध्यान में रखते हुए स्थलीय निरीक्षण किया गया। भविष्य में स्वामी जी की स्मृतियों को ताजा करने के लिए एक आदमकद मूर्ति लगाई जाएगी।








