महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में शैक्षणिक सभागार भवन का शिलान्यास

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी: डा. हरीश गौड़

 

                (नया अध्याय)

 

 

 

महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में शैक्षणिक सभागार भवन का शिलान्यास।

 

 

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी द्वारा अपने पूज्य दादा जी स्व पंडित तोताराम द्विवेदी की स्मृति में निर्मित होनेवाले शैक्षणिक सभागार का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‌ आज किया शिलान्यास।

 

 

 यमकेश्वर/ ऋषिकेश/ देहरादून 8 मई:  महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी, यमकेश्वर ( पौड़ी) में यमकेश्वर के खोबरा गांव के मूल निवासी भाजपा वरिष्ठ नेता तथा श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी द्वारा अपने पूज्य दादा जी पंडित श्री तोताराम द्विवेदी जी की स्मृति में शैक्षणिक सभागार बनाने का संकल्प लिया है।

 

शैक्षणिक सभागार निर्माण कार्य का शिलान्यास आज शुक्रवार 8 मई कृष्ण पक्ष पंचमी, को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करकमलों संपन्न हुआ। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत सहित महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, छात्र संघ पदाधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का विकास राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि से जुड़े इस क्षेत्र में शिक्षा और संस्कार दोनों को समान महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के योगदान की सराहना की।

 

क्षेत्रवासियों ने भाजपा वरिष्ठ नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के संकल्प की प्रशंसा करते हुए शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए स्वागत किया।यमकेश्वर क्षेत्र में बनने वाला यह आधुनिक शैक्षणिक सभागार विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। क्षेत्रीय जनमानस ने दानदाता परिवार की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित में ऐसे योगदान नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।

 

उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय के एडमिन ब्लॉक के ऊपर लगभग 1800 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बीकेटीसी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी द्वारा इस बहुउद्देशीय हाल का निर्माण कराया जा रहा है । यह हाल शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं विभिन्न छात्र गतिविधियों के संचालन के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस निर्माण से विद्यार्थियों को सेमिनार, कार्यशाला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

 

 

10 से 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन तथा महाविद्यालय छात्र संघ ने इस सहयोग के लिए हेमंत द्विवेदी एवं द्विवेदी परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)