ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार
(नया अध्याय, देहरादून)
लोगों से मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह का किया प्रर्दाफास
गिरोह के 7 सदस्यों से तीन दर्जन से ज्यादा मोबाइल फोन और वाहन बरामद,
छीने हुए फोन खरीद करने वाला आरोपी में दुकानदार गिरफ्तार
थाना सिटी पुलिस ने थाना सिटी प्रभारी सुखचैन मंहता के दिशानिदेश मोटरसाइकल व मोबाइल फोन चोर व छीनने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार करके उनसे चोरी के वाहन व मोबाइल फोन बरामद किए है । इस केस में चोरी व छीने हुए मोबाइल फोन खरीदने वाले दुकानदार को भी पुलिस ने गिरफातर करके उससे मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया
थाना प्रभारी सुखचैन मेहता ने वार्ता में बताया कि एएसआई अयूब मसीह के नेतृत्व में इलाके में गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच कर रही थी थी जब पुलिस टीम शहर के मुल्तानी गेट के पास पहुची तो उनको सूचना मिसी कि वीरू उर्फ काली पुत्र जस्सा, विर्ख उर्फ विर्खी पुत्र राकेश उर्फ केशी, मोहित उर्फ निक्की पुत्र धर्मपाल, तनुष उर्फ तांशी पुत्र बख्शीश निवासी बस्ती शेखा वाली, प्रिंस उर्फ ब्रश पुत्र जोता निवासी गली नंबर 06 बस्ती भट्टियां वाली ने एक गिरोह बना रखा हैं उक्त यवक आसपास के एरिया में लूटपाट कर लोगों से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो जाते हैं उनकी टीम की तरफ से फिरोजपुर शहर के रेलवे स्टेशन के पास खंडहरों में छापेमारी करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 02/02 मोबाइल फोन (कुल 10) और 02 मोटरसाइकिलें बरामद कर लिए हैं।
छीने हुए मोबाइल फोन खऱीदने वाला भी गिरफ्तार
आरोपियों से पूछताछ करने पर मोहित उर्फ निक्की से 5 और मोबाइल फोन, वीरू उर्फ काली से 5 और मोबाइल फोन, प्रिंस उर्फ ब्रश से 5 और मोबाइल फोन, तनुष उर्फ तांशी से 3 और मोबाइल फोन और विर्ख उर्फ विर्खी से 2 और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
इसके अलावा आरोपी मोहित उर्फ निक्की से पूछताछ करने पर पता चला कि दो अन्य आरोपी, करण उर्फ निंजा निवासी बस्ती भाटिया भी उनके साथ मिलकर मोबाइल फोन चोरी व छीना झपटी करते हैं । ये दोनों चोरी किए गए मोबाइल फोन संजीव कपूर उर्फ केवल कृष्णा के बेटे, निवासी बस्ती भाटिया फिरोजपुर नगर को बेचते हैं । इसी आधार पर उक्त दोनो आरोपियों को मामले में नामजद कर लिया गया। उक्त केस की जांच करते हुए करण उर्फ निंजा को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त आरोपित के पास से और भी मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। चोरी व छीनाझपटी किए गए मोबाइल फोन को खरीदने वाले संजीव कपूर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त आरोपी के पास से भी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।







