राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

Spread the love

 

ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा

 

 

                   (नया अध्याय)

 

 

 

   राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

 

 

अल्मोड़ाः माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार 9म‌ई 2026को जनपद के समस्त न्यायालयों,वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने विभिन्न मामलों के निस्तारण के लिए जनपद अल्मोड़ा हेतु 03 बैंच एवं वाह्म न्यायालयों हेतु 01बैंच बनायी गई।

 

परिवार न्यायाधीश अल्मोड़ा की गठित बैंच संख्या 01 के समक्ष निस्तारण हेतु परिवार न्यायालय अल्मोड़ा के वैवाहिक वाद/पारिवारिक वाद से संबंधित कुल 03 लंबित मामले निस्तारण हेतु रखे गए। उक गठित बैंच द्वारा कुल 03 मामलों का सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण किया गया, जिसमें कुल सुलह समझौता राशि 2,96,000 रु.रही।

 

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की गठित बैंच संख्या 02 के समक्ष वाद निस्तारण हेतु न्यायालय से संबंधित क्रिमिनल कम्पाउण्डेबल के 02 वाद, कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान से संबंधित 21वाद तथा कुल 23 वाद एवं सिविल जज अल्मोड़ा न्यायालय से संबंधित कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान से संबंधित 06 लंबित वाद एवं बैंक से संबंधित 70 मामले निस्तारण हेतु रखे गए। उक्त गठित बैंच द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा न्यायालय से संबंधित क्रिमिनल कम्पाउण्डेबल के 02 मामले एवं कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान से संबंधित 21मामले,कुल 23 मामलों का निपटारा कर सुलह समझौता राशि रु.34,700/-रही व सिविल जज न्यायालय से संबंधित 06मामलों का निपटारा कर सुलह समझौता राशि रुपए 8500/- रही। बैंक प्री लिटिगेशन से संबंधित 70 मामलों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया गया जिसमें सुलह समझौता राशि रुपए 45,62,700/-रही, जिसमें न्यायालयों से संबंधित लंबित वादों में कुल सुलह समझौता राशि रुपए 43200/-एवं बैंक प्री लिटिगेशन मामलों में कुल सुलह समझौता राशि रुपए 45 62 700/- रही।

 

न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा की गठित बैंच संख्या 3 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज जूनियर डिवीजन अल्मोड़ा से संदर्भित 02 कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान से संबंधित वाद व 02 सिविल वाद एवं कुल 04 लंबित वाद एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा से संदर्भित एन आई एक्ट के 07 वाद, पारिवारिक वाद से संबंधित 03 वाद तथा कुल 10 लंबित वाद निस्तारित हेतु रखे गए। उक्त गठित बैंच द्वारा सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय से संबंधित 02 कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान तथा 02 सिविल वाद,कुल 4वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें सुलह समझौता राशि रुपए 1,22,000/- रही तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से संबंधित 07 एन आई एक्ट के वाद एवं 03 पारिवारिक वाद में कुल 10 वादों का निस्तारण सुलह समझौता राशि रुपए 36,70,563/- रही।इस प्रकार न्यायिक मजिस्ट्रेट की गठित बैंच संख्या 03 के समक्ष कुल 14 मामले निस्तारण हेतु रखे गए, उक्त गठित बैंच द्वारा कुल 14का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल सुलह समझौता राशि रुपए 37,92,563/-रही।

 

सिविल जज जूनियर डिवीजन रानीखेत की गठित बैंच संख्या 4 के समक्ष निस्तारण हेतु न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रानीखेत, सिविल जज जूनियर डिवीजन रानीखेत, सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वाराहाट व सिविल जज जूनियर डिवीजन भिकियासैंण से संबंधित एन आई एक्ट 06 लंबित वाद, पारिवारिक वाद से संबंधित 01 लंबित सहित कुल 07 लंबित वाद तथा उक्त क्षेत्रांतर्गत आने वाले बैंक प्री लिटिगेशन वाद निस्तारण हेतु रखे गए। उक्त गठित बैंच द्वारा इन वादों का सुलह समझौता के आधार पर किया गया। जिसमें सुलह समझौता राशि रुपए 62,57,383/-रही।

 

इस प्रकार 09 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद अल्मोड़ा/वाह्य न्यायालयों में कुल 53 लंबित वादों एवं बैंक के प्री लिटिगेशन से संबंधित 70 मामलों का निपटारा करते हुए लंबित मामलों में कुल सुलह समझौता राशि रुपए 1,03,89,146/-रही।

  • Related Posts

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    Spread the love

    Spread the love  डा. शीला डागा, हरिद्वार                  (नया अध्याय)     खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः 1980     वर्ष…

    विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊं:  दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                  (नया अध्याय)     विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 2 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    • By User
    • May 10, 2026
    • 15 views
    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 4 views
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 18 views
    शाश्वत नाम तुम्हारा

    माँ की ममता

    • By User
    • May 9, 2026
    • 6 views
    माँ की ममता

    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 19 views
    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।