जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

           (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

 

 

अल्मोड़ा:  दिनांक 9 और 10 मई को (जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026) का आयोजन (डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा) द्वारा (उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन) के तत्वाधान में (इंडिया ताइक्वांडो) के दिशा निर्देशन में सफल आयोजन किया जा रहा है (जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026) के आयोजन में प्रतिभाग हेतु अल्मोड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्रों, क्लबों, विद्यालयों से लगभग 120 प्रतिभागियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप, में प्रतिभाग किया जा रहा है जिसमें अल्मोड़ा शहर, रानीखेत, चौखुटिया, सहित अल्मोड़ा के विभिन्न संचालित ताइक्वांडो क्लबों, विद्यालयों, से (प्रतिभागियों) ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं अयोजन मंडल के सदस्यों (तकनीकी अधिकारी गण) सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों का शामिल होना खेल व खिलाड़ियों के हित और विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है ये जानकारी देते हुए (आयोजन समिति एवं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा) के (अध्यक्ष) कमल कुमार बिष्ट (5 डिग्री ब्लैक बेल्ट) राष्ट्रीय गेम्स के पदक विजेता, राष्ट्रीय रैफरी ताइक्वांडो प्रशिक्षक ने बताया यह (जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता) आगामी राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए (ऑफिशियल सिलेक्शन) भी माना गया है इस प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अपने जिले अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व कर राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। (डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा) के (सचिव) प्रदीप कुमार जोशी (ब्लैक बेल्ट) ने बताया की (जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026) का उद्घाटन बतौर (मुख्य अतिथि)

 

अल्मोड़ा के (पूर्व विधायक एवं बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष) श्री कैलाश शर्मा जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में (विशिष्ट अतिथि) के रूप में कुंदन कुमार बिष्ट (उपाध्यक्ष हवालबाग मंडल) शामिल रहे कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत् दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि श्री कैलाश शर्मा जी द्वारा किया गया और मुख्य अतिथि के स्वागत हेतु फूलों का गुलदस्ता एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर एवं वेज अलंकृत कर आयोजन समिति के महासचिव प्रदीप जोशी द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। (जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता) का प्रथम मैच प्रतीक बिष्ट और के बीच खेला गया अंकों के आधार पर सर्वाधिक अंक अर्जित कर प्रतीक बिष्ट ने उद्घाटन मैच को जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस अवसर पर शामिल रहे आशीष वर्मा, महेंद्र सिंह बिष्ट,संजय बिष्ट चंदन बहुगुणा मनका सुनीता जोशी मीरा रॉयल गीता बिष्ट दिनेश बिष्ट आदिब अतिथि के रूप में शामिल रहे निर्णायक मंडल में जे.पी पंकज, पिथौरागढ़, शोभा बिष्ट नैनीताल, किशोर कुमार, बागेश्वर अनंत बिष्ट अल्मोड़ा, दीक्षा कांडपाल अल्मोड़ा रीना कश्यप उधम सिंह नगर, शामिल रहे, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल श्री कैलाश शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा यह प्रतियोगिता खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने‌ एवं एक उचित मंच प्रदान करने के लिए बड़ा माध्यम है खिलाड़ियों में उनमें छिपी योग्यता एवं प्रतिभा को निखारने और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए यह एक अच्छा अवसर आयोजन समिति की तरफ से प्रदान किया गया उन्होंने सभी आयोजक मंडल के सदस्यों और निर्णायक मंडल, आयोजन कर्ताओं की प्रशंसा करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की और ताइक्वांडो द्वारा खिलाड़ियों को स्वास्थ्य लाभ आत्म सुरक्षा हेतु अनेक प्रकार के इसके नियमित अध्याय से प्राप्त अर्जित किए जाते हैं उसके बारे में विस्तार से बात करते हुए खेल की महत्वता पर प्रकाश डाला आज की परिस्थितियों में ताइक्वांडो जो कि आत्मरक्षा के लिए एक वरदान साबित हुआ है विशेष कर महिलाओं और बच्चों के लिए यह ताइक्वांडो खेल सभी को सिखना (अभ्यास) करना अति आवश्यक है इसका लाभ अर्जित किया जा सकता है और प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट द्वारा अल्मोड़ा जिला (शहर ) सहित उत्तराखंड राज्य और विभिन्न राज्यों में ताइक्वांडो के प्रशिक्षण और प्रचार प्रसार हेतु प्रयास किया गया है विगत लगभग 35 वर्षों से लगातार इस कार्य में ताइक्वांडो प्रशिक्षण देने सीखने में पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं कमल कुमार बिष्ट के निर्देशन में कुशल प्रभावी तकनीकी शैली सफल प्रशिक्षण एवं कुशल नेतृत्व में राज्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों उनके द्वारा (प्रशिक्षित खिलाड़ियों) प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए अनेकों स्वर्णिम सफलताएं hun अर्जित की है उनकी टीम और उनके अथक प्रयास समर्पण त्याग मेहनत कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने सभी को बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर शामिल रहे।

 

कमल कुमार बिष्ट (अध्यक्ष) डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा ने सभी सम्मानित सदस्यों, मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि जनों खिलाड़ियों प्रशिक्षकों, चयन समित के सदस्यों (निर्णायक मंडल) प्रतिभागियों अभिभावकों एवं सभी महानुभाव उपस्थित जनों इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया चिकित्सा अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का अपने संबोधन में स्वागत सम्मान करते हुए सबका हार्दिक अभिनंदन और धन्यवाद किया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                        (नया अध्याय)          राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन…

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    Spread the love

    Spread the love  डा. शीला डागा, हरिद्वार                  (नया अध्याय)     खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः 1980     वर्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार की साहित्यिक प्रतिभा- डॉ. निक्की शर्मा “रश्मि”

    • By User
    • May 10, 2026
    • 15 views
    बिहार की साहित्यिक प्रतिभा- डॉ. निक्की शर्मा “रश्मि”

    बार बार जाम लगने की स्थिति बनती रहती है जाम से वाहन चालक सहित रहवासी हो रहे हैं परेशान

    • By User
    • May 10, 2026
    • 17 views
    बार बार जाम लगने की स्थिति बनती रहती है     जाम से वाहन चालक सहित रहवासी हो रहे हैं परेशान
    गजल

    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    • By User
    • May 10, 2026
    • 17 views
    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 18 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    • By User
    • May 10, 2026
    • 17 views
    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980