न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

         (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

          न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

 

 

 

          अल्मोड़ा:  शनिवार को न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राधा बिष्ट ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया। कार्यक्रम में पार्षद गीता बिष्ट भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की नव नियुक्त आईटी संयोजक दीपिका बिष्ट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में मातृ शक्ति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जहां महिलाओं ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को खुलकर रखा।महिलाओं ने न्यू इंद्र कॉलोनी क्षेत्र में नालियों की खराब स्थिति, पथ प्रकाश व्यवस्था की कमी, क्षतिग्रस्त रास्तों तथा अन्य मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। महिलाओं का कहा कि समय से इन समस्याओं के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

 

मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, उन्होंने कहा कि नगर निगम के माध्यम से नालियों की सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं क्षतिग्रस्त रास्तों के सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं की भागीदारी से ही समाज को मजबूत दिशा मिलती है।

 

वर्तमान सभासद गीता बिष्ट ने भी महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को नगर निगम स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा और जल्द समाधान के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में गिरीश सिंह बिष्ट, देवेंद्र कर्नाटक, हयात बिष्ट, रमेश जोशी, अभिषेक जोशी, प्रकाश मेहता, ललित खोलिया, विक्की उज्जैनवाल, कंचन उप्रेती, मनोज कुमार, बबीता बिष्ट, भूमिका परिहार, भावना बिष्ट, सावित्री बिष्ट, दीपा बिष्ट, ममता कनवाल, भावना कनवाल, गीता बिष्ट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र की महिलाओं ने जन समस्याओं को सुनने और समाधान का आश्वासन देने पर अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की सहभागिता और स्थानीय मुद्दों को लेकर जागरूकता साफ तौर पर देखने को मिली।

  • Related Posts

    चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, देहरादून)       चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के…

    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट              (नया अध्याय, देहरादून)       जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन     अल्मोड़ा:  दिनांक 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 2 views
    चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन।

    न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 16 views
    न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

    15 साल बाद जनगणना: आँकड़ों से तय होगी अर्थव्यवस्था, राजनीति और समाज की नई दिशा।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 8 views
    15 साल बाद जनगणना: आँकड़ों से तय होगी अर्थव्यवस्था, राजनीति और समाज की नई दिशा।

    घर की पहली शिक्षक: माँ और बदलता पालन-पोषण

    • By User
    • May 10, 2026
    • 17 views
    घर की पहली शिक्षक: माँ और बदलता पालन-पोषण

    बिहार की साहित्यिक प्रतिभा- डॉ. निक्की शर्मा “रश्मि”

    • By User
    • May 10, 2026
    • 19 views
    बिहार की साहित्यिक प्रतिभा- डॉ. निक्की शर्मा “रश्मि”

    बार बार जाम लगने की स्थिति बनती रहती है जाम से वाहन चालक सहित रहवासी हो रहे हैं परेशान

    • By User
    • May 10, 2026
    • 17 views
    बार बार जाम लगने की स्थिति बनती रहती है     जाम से वाहन चालक सहित रहवासी हो रहे हैं परेशान