उत्तराखंड सरकार की मिडिया समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सर्किट हाउस पहुंचकर पत्रकारो के बीच पत्रकार वार्ता

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

         (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

उत्तराखंड सरकार की मिडिया समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सर्किट हाउस पहुंचकर पत्रकारो के बीच पत्रकार वार्ता

 

 

 

 

 

 

               अल्मोड़ा: आज उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज अल्मोड़ा पहुंचकर पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की। अल्मोड़ा के सर्किट हाउस में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

 

प्रेसवार्ता के दौरान उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने पत्रकारों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समस्याओं के समाधान के लिए सरकार स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं और उनके हितों तथा सुविधाओं का ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है तथा मीडिया के माध्यम से आम जनता तक सही एवं तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा।

 

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह, जनपद के विभिन्न पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

जिला सूचना कार्यालय अल्मोड़ा का किया निरीक्षण ।

 

मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज जिला सूचना कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने उनका स्वागत किया तथा विभागीय कार्यों, स्टाफ, जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों तथा जनपद से प्रकाशित होने वाले पत्र पत्रिकाओं के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय स्टाफ से परिचय लेकर विभागीय कार्यों के संबंध में विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने प्रचार सामग्री का वितरण, पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं तथा प्रचार प्रसार के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों का बेहतर और प्रभावी प्रचार प्रसार विभाग का दायित्व है। इस दायित्व को सभी कार्मिक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रेस और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करें।

  • Related Posts

    सेमेस्टर परीक्षा फूल प्रूफ करवाने की तैयारी

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री            (नया अध्याय, देहरादून)     सेमेस्टर परीक्षा फूल प्रूफ करवाने की तैयारी   जोशीमठ पीजी कॉलेज में सेमेस्टर…

    09 मई, 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सूचना का प्रेषण

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट         (नया अध्याय, देहरादून)         09 मई, 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सूचना का प्रेषण  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?

    • By User
    • May 15, 2026
    • 6 views
    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?

    उत्तराखंड सरकार की मिडिया समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सर्किट हाउस पहुंचकर पत्रकारो के बीच पत्रकार वार्ता

    • By User
    • May 15, 2026
    • 6 views
    उत्तराखंड सरकार की मिडिया समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सर्किट हाउस पहुंचकर पत्रकारो के बीच पत्रकार वार्ता

    सेमेस्टर परीक्षा फूल प्रूफ करवाने की तैयारी

    • By User
    • May 15, 2026
    • 3 views
    सेमेस्टर परीक्षा फूल प्रूफ करवाने की तैयारी

    09 मई, 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सूचना का प्रेषण

    • By User
    • May 15, 2026
    • 3 views
    09 मई, 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सूचना का प्रेषण

    नीट परीक्षा निरस्त होना देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़-विधायक मनोज तिवारी

    • By User
    • May 15, 2026
    • 6 views
    नीट परीक्षा निरस्त होना देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़-विधायक मनोज तिवारी

    कौल्लू बैण्ड – स्वारी ग्वास मोटर मार्ग की बदहाली पर भड़का जनाक्रोश। 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 12 views
    कौल्लू बैण्ड – स्वारी ग्वास मोटर मार्ग की बदहाली पर भड़का जनाक्रोश।